एक्सप्लोरर

MP News: इंदौरवासी आज बनाएंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड! गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लगाए जाएंगे 11 लाख पौधे

Indore News: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज रविवार को 11 लाख पौधे लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने की कोशिश की जाएगी और पौधरोपण के इस महाअभियान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर में 11 लाख वृक्षारोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है. अपने शहर को हरियाली की चादर ओढ़ाने के लिए शहरवासी आज रविवार (14 जुलाई) को सुबह रेवती रेंज में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करेंगे. इससे पहले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने रेवती रेंज की पहाड़ी पर स्थित कंट्रोल रूम पर एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाले वृक्षारोपण महाअभियान के तहत बनने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड और सभी तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि "गिनीज बुक के तयशुदा मापदंडों के तहत अभियान में काम किया जा रहा है.

भूमिपूजन के बाद शउरू हुआ काम
इसके तहत 13 जुलाई को शाम छह बजे से पंडितों की उपस्थिति में भूमिपूजन के साथ गड्ढे खोदने का काम शुरू किया गया. योजना के मुताबिक 12 घंटे गड्ढे खोदे जाएंगे और 14 जुलाई को सुबह छह बजे से वृक्षारोपण महाअभियान शुरू होगा. वृक्षारोपण के लिए बड़े पैमाने पर कटर, छोटे फावड़े आदि जरूरी समान की व्यवस्था की गई है." 

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि "लोगों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों की टीम तैनात रहेगी. रेवती रेंज में वृक्षारोपण स्थल पर 100 कैमरे लगाए गए हैं. इन 100 कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी. रेवती रेंज को 9 जोन और 100 सबजोन में विभाजित किया गया है. 51 लाख वृक्षारोपण और 11 लाख वृक्षारोपण के वर्ल्ड रिकॉर्ड की कल्पना 27 मई को की गई थी." 

मधुकामिनी के 9 लाख पौधे लगेंगे
उन्होंने कहा कि "46 दिनों की मेहनत और समर्पित लोगों की टीम की वजह से हम आज इस अहम मुकाम पर पहुंच गए हैं. यह विश्व का सबसे बड़ा जनभागीदारी का अनूठा कार्यक्रम है. आने वाले समय में यह इंदौर शहर और आसपास के इलाकों का बड़ा पिकनिक स्पॉट बनेगा. यहां पर मधुकामिनी के 9 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे पहाड़ी और आसपास उसके फूलों की खुशबू से वातावरण सुगंधित और सकारात्मक ऊर्जा वाला होगा." 

20 करोड़ के पौधे दान में मिले
उन्होंने आगे कहा कि "यहां पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों के रोपण से एक बेहतर इकोसिस्टम तैयार होगा. साथ ही विभिन्न प्रकार के पक्षियों की चहचहाहट यहां पर पिकनिक मनाने वालों को आकर्षित करेगी." विजयवर्गीय ने कहा कि "51 लाख वृक्षारोपण का संकल्प लेने के बाद हमने पौधों को इकट्ठा करने की योजना बनाई और 20 करोड़ रुपये की लागत के पेड़ हमें दान में मिले हैं. 300 ट्रकों में भरकर पेड़ वृक्षारोपण स्थल तक लाए गए हैं."

"अब तक शहर और उसके आसपास के इलाकों में 23 से 24 लाख पेड़ लग चुके हैं और जिस रफ्तार और उत्साह से वृक्षारोपण हो रहा है, मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम 51 लाख के आंकड़े को पार कर जाएंगे. रेवती रेंज पर एक नर्सरी भी बनाई जाएगी, जिसमें एक लाख से ज्यादा पेड़ होंगे. यदि कोई पेड़ खराब हो जाता है या सूख जाता है तो उसकी जगह पर नया पौधा लगाया जाएगा. कोई भी व्यक्ति यदि किसी पौधे को खराब देखे तो वह भी लगा सकता है." 

प्रेस कांफ्रेंस में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से अपील की है कि वह रेवती रेंज आने के लिए दोपहिया वाहन का प्रयोग करें और साथ ही अपने साथ बच्चों, वृद्धजनों और दिव्यांगों को ना लाए. इससे पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने रेवती रेंज पर कंट्रोल रूम का फीता काटकर शुभारंभ किया. कंट्रोल  रूम से पूरे रेवती रेंज पर निगाह रखी जाएगी. प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: अयोध्या के राम मंदिर में टीका लगाने और चरणामृत देने पर लगी रोक, क्या बोले बाबा महाकाल के पुजारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget