एक्सप्लोरर

इंदौर: हाई राइज बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसे 8 लोग, बड़ी देर तक नहीं मिली मदद, सामने आया वीडियो

Indore News: इंदौर की ऊंची इमारत में लिफ्ट में फंसे आठ लोगों को मशक्कत से बचाया गया. घटना के समय सुरक्षाकर्मी और लिफ्टमैन नहीं थे. अब लिफ्ट के सुरक्षा दिशानिर्देश जांचे जाएंगे.

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर लिफ्ट रोकने से आठ लोग फंस गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि घटना के समय बिल्डिंग में सुरक्षाकर्मी के साथ-साथ लिफ्ट मैन भी नहीं था.

इंदौर की स्कीम नंबर 140 में बनी एग्जॉटिक सनशाइन हाई राइज बिल्डिंग के दसवें माले से आठ लोग लिफ्ट के जरिए ग्राउंड फ्लोर पर आने के लिए निकले. लिफ्ट अचानक पांचवें फ्लोर पर बंद हो गई. इसके बाद सभी लोग काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहे. 

लिफ्ट से लोगों ने रिश्तेदारों को की कॉल

इस बात की जानकारी जब मोबाइल के जरिए बड़ी मुश्किल से लिफ्ट में फंसे लोगों ने अपने रिश्तेदारों को दी, तब जाकर रेस्क्यू शुरू किया गया. लोगों ने बड़ी मुश्किल से छोटी सी जगह से सभी लोगों को पकड़कर लिफ्ट के बाहर निकाला. 

लोगों ने बताया कि लिफ्ट दसवीं मंजिल से जैसे ही चलकर पांचवी मंजिल पर पहुंची, वैसे ही अचानक रुक गई. कुछ देर के लिए लिफ्ट में मौजूद लोगों को लगा कि बिजली गुल होने की वजह से कुछ तकनीकी फॉल्ट हुआ है, लेकिन जब काफी देर तक लिफ्ट नहीं चली तो उन्होंने अपने रिश्तेदारों को मदद के लिए बुलवाया. 

लिफ्ट में मौजूद हैं सेफ्टी गाइडलाइन्स

इस मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से घटना की जानकारी मिली है. इस मामले में सुरक्षा इंतजाम को लेकर जांच कराई जाएगी. इंदौर की सभी लंबी इमारतों में लिफ्ट को लेकर भी सुरक्षा गाइडलाइन्स लागू हैं.

जमीन के दाम बढ़ने से हाई राइज बिल्डिंग का चलन
इंदौर में जमीनों के भाव आसमान पर पहुंच जाने की वजह से मध्यमवर्गीय परिवार के लिए मल्टीलेवल बिल्डिंग्स में आवास लेना सबसे सुविधाजनक साधन है. वर्तमान समय में तो हाई प्रोफाइल लोग भी इंदौर की हाई राइज बिल्डिंग में रह रहे हैं. जिस बिल्डिंग में लिफ्ट रुकने की घटना हुई, वहां पर दो लिफ्ट आस पास लगी हुई थीं. घटना के समय लिफ्ट मैन मौजूद नहीं था.

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम जा रहे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget