एक्सप्लोरर

MP News: लोकसभा चुनाव में क्या होंगे इंदौर के प्रमुख मुद्दे? विकास के ये काम अब भी होने हैं बाकी

Indore News: लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंदौर में स्थानीय मुद्दे बहुत तेजी के साथ उठाए जा रहे हैं. इंदौर के विकास को लेकर लोगों ने कहा कि विकास के नाम पर बहुत कुछ नहीं मिल पाया है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश में भी लोकसभा चुनावों की गूंज सुनाई देने लगी है और चुनाव से पहले स्थानीय मुद्दे भी उठ रहे हैं. दरअसल लोकसभा में इस बार क्या मुद्दे रहने वाले हैं इस पर जब एबीपी लाइव ने लोगों से बातचीत की तो पता चला कि लोगों को विकास के नाम पर बहुत कुछ नहीं मिल पाया है, लेकिन लोग श्री राम के नाम पर जरूर बीजेपी को वोट दे सकते हैं. लोगों ने कहा कि सुमित्रा महाजन आठ बार सांसद रहीं लेकिन इंदौर को अभी भी कई शहरों से नहीं जोड़ा जा सका है, जहां रेल कनेक्टिविटी अधूरी है, वहीं कई बड़े रेल के प्रोजेक्ट हैं जो अभी पाइपलाइन में चल रहे हैं.

इसके अलावा इंदौर को एयरपोर्ट पर भी सुविधाओं की दरकार है, जो अब तक नहीं मिल पाई हैं. इंदौर में एयर कार्गो बनाने के लिए लंबे समय से प्रयास किया जा रहे हैं, लेकिन पेरिशेबल आइटम के लिए कार्गो का निर्माण अब तक नहीं हो पाया है. इसके अलावा कई बड़े सड़कों के प्रोजेक्ट भी अधुरे पड़े हैं. इंदौर में ट्रैफिक की बड़ी समस्या है और ऐसे में इंदौर के आसपास से सुपर हाईवे निकालना बहुत जरूरी है. जो अब तक नहीं मिल पाया है, वहीं कई केंद्रीय योजनाओं को लेकर के अभी भी काम होना शेष है.

इन सुविधाओं से अभी भी वंचित है इंदौर 

इंदौर यूं तो स्वच्छता में नंबर एक है और आज से नहीं पिछले 7 सालों से नंबर एक पर बना हुआ है, लेकिन इंदौर में अभी भी कई ऐसी बड़ी सुविधा नहीं है जिनकी दरकार थी. इंदौर पिछले 40 सालों से ज्यादा बीजेपी को समर्थन करता आया है और केंद्र में इंदौर से बीजेपी के सांसद ही चुनकर आते रहे. इनमें सबसे बड़ा नाम सुमित्रा महाजन का है, जो आठ बार सांसद रहीं. इसके अलावा हाल ही में शंकर लालवानी सांसद चुने गए थे जिनके 5 साल पूरे हो रहे हैं.

शंकर लालवानी कहते हैं कि उन्होंने कई काम इंदौर के विकास के लिए किए हैं, जिनमें किसानों से लेकर नौकरी पेशा और व्यापारी वर्ग तक को लाभ हुआ है. इंदौर के विकास को लेकर भी उन्होंने अपने किए गए काम गिनाए है और कहा की डबल इंजन की सरकार ने मध्य प्रदेश में तेजी से विकास किया है. जिससे इंदौर भी अछूता नहीं है, लेकिन इस मामले में जब लोगों से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि इंदौर को यूं तो बहुत कुछ मिला है, लेकिन अभी भी कई सारी चीज ऐसी हैं जो होना शेष हैं या नहीं हुई है.

इंदौर में होता है प्रतिदिन करोड़ों का व्यापार

उदाहरण के लिए इंदौर अभी भी कई बड़े शहरों से रेल कनेक्टिविटी से पीछे है. इसके अलावा हवाई सुविधाओं की बात करें तो एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर का है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ाने अभी भी शुरू नहीं हो पाई हैं. केवल दुबई के लिए इंदौर से अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ान है, इसके अलावा अन्य देशों के लिए भी इंदौर से उड़ान मिलना जरूरी है. ट्रैफिक की बात करें तो इंदौर में 40 लाख लोगों की आबादी है, 20 किलोमीटर से ज्यादा के दायरे में फैला हुआ शहर यातायात के नाम पर रेंगता हुआ दिखता है. इंदौर में सुपर हाईवे की महती जरूरत है, क्योंकि इंदौर औद्योगिक राजधानी भी है, इसलिए यहां रोजाना हजारों बड़े और छोटे वाहन आते जाते हैं.

इसके अलावा इंदौर से करीब 400 करोड रुपए का प्रतिदिन का व्यापार भी होता है. ऐसे में व्यापारियों को सुविधा देना बहुत जरूरी है, किसानों के लिए आज से बात करें तो अभी भी कहीं ऐसे बड़े प्रोजेक्ट हैं, जो अधर में लटके हुए हैं और पूरे नहीं हो सके हैं. हाल ही में इंदौर से बुधनी डाली जा रही है रेल लाइन का विरोध भी देखने को सामने आया था. जहां किसानों ने जमीनों को लेकर के अपना विरोध किया था. इस मामले में भी केंद्र की ओर से कोई बड़ी पहल नहीं की गई और अब तक उसे समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है.

ये भी पढ़ें: MP News: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मिलेगी पहले से ज्यादा सब्सिडी, ये काम करने पर 78 हजार देगी सरकार, जानें

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget