एक्सप्लोरर

देश में पहली बार मना NOTA का जन्मदिन! इंदौर में केक काट कर मनाया गया जश्न

Indore NOTA News: इंदौर में कांग्रेस ने नोटा के सर्वाधिक वोट पाने का जश्न मनाया. देशभर में सबसे ज्यादा 218674 वोट नोटा को इंदौर में मिले. कांग्रेस नेताओं ने जनता को धन्यवाद भी दिया.

Indore NOTA Birthday: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता सन्नी राजपाल ने बताया है कि आज इंदौर शहर कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर देश में और इंदौर में सर्वाधिक नोटा के वोट डलने पर गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर नोटा का जश्न जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया गया और इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने इंदौर की आम जनता के प्रति आभार व्यक्त किया.

इस दौरान नेताओं ने नोटा के देश और इंदौर में नंबर-1 आने पर जनता को बधाई देते हुए हाथों में तख्तियां पकड़ीं, जिस पर लिखा था, 'बीजेपी ने खेल किया है खोटा, इंदौर की जनता ने दबाया नोटा' लिका था. साथ ही, यही नारे भी लगाए गए.

यादव और राजपाल ने बताया कि इंदौर लोकसभा चुनाव में 218674 वोट नोटा में देकर आम जनता ने अपने मताधिकार का उपयोग कर भारतीय जनता पार्टी का चाल चरित्र और चेहरा उजागर किया. जिस तरीके का कृत्य भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में किया था और लोकतंत्र की हत्या की थी, उसी का परिणाम है कि लोकसभा चुनाव में इंदौर और देश मे नोटा नम्बर-1 आया है इसलिये नोटा का जश्न कांग्रेसजनों ने जन्मदिन के रूप मे केक काटकर मनाया गया.

वैसे इंदौर लोकसभा सीट पर नोटा का बटन 218674 मतदाताओं ने दबाया और पूरे देश में ये नया रिकॉर्ड कायम किया. आइए जानते हैं कि इंदौर की किस विधानसभा में कितना नोटा दबाया गया है. 

सुबह ही मिल गया था इशारा
इंदौर में नोटा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है, जहां करीब 2.25 लाख लोगों ने नोटा बटन को दबाकर इंदौर को फिर से नंबर वन बना दिया. सुबह जैसे ही गणना शुरू हुई थी, नोटा का पहला रुझान ही 2500 को पार कर गया था जिससे समझ आया गया था कि इंदौर में नोटा एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा. वहीं, विधानसभा वार नजर डालें तो पता चलता है कि इंदौर में मुस्लिम इलाकों में नोटा ज्यादा दबाया गया है.

विधानसभा वार नोटा का रिजल्ट
इंदौर में इंदौर-1 में 31835, इंदौर-2 में 21330, इंदौर-3 में 23618, इंदौर-4 में 22956, इंदौर-5 में 53133, राऊ में 28626, देपालपुर में 17771, और सांवेर में 19086 बार नोटा दबाया गया. 

इंदौर में क्यों बढ़े नोटा के वोटर्स?
इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम ने नामांकन के आखिरी दिन अपना फॉर्म वापस लेकर कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनके उम्मीदवार को किडनैप कर लिया है. इसके बाद इंदौर में कांग्रेस ने तय किया कि वह अन्य किसी को समर्थन करने के बजाए लोगों से अपील करेगी कि नोटा का बटन दबाएं. इसके लिए उन्होंने अभियान भी छेड़ा.

'नकारात्मक राजनीति करती है कांग्रेस'- शंकर लालवानी
इंदौर में नोटा का बंपर रिकॉर्ड कायम करने को लेकर 10 लाख से ज्यादा की लीड लेकर जीतने वाले बीजेपी प्रत्याशी और सांसद शंकर लालवानी ने कहा है कि कांग्रेस नकारात्मकता की राजनीति के लिए कुख्यात है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में देश में गरीब का उत्थान हुआ है और रोजगार के नए अवसर खुले हैं. ऐसे में कांग्रेस का दुष्प्रचार भी काम नहीं आया.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget