एक्सप्लोरर

इंदौर के MY अस्पताल में चूहों के काटने से दूसरी नवजात की भी मौत, बड़ी लापरवाही आई सामने

Indore MY Hospital: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित MY अस्पताल में लापरवाही से दो नवजात शिशुओं को चूहों ने काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई. दूसरी बच्ची ने भी आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मध्य प्रदेश के इंदौर में बना राज्य के सबसे बड़े अस्पातल- MY हॉस्पिटल से लापरवाही की बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई. अस्पताल के आईसीयू में सोमवार (1 सितंबर) को दो नवजात मासूमों को चूहों ने काट लिया. एक बच्चे की कल ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी 3 दिन की नवजात ने आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दोनों स्वस्थ बच्चों की मौत चूहों के कुतरने की वजह से हुई. अब सवाल खड़ा होता है कि इतनी बड़ी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?

महाराजा यशवंत राव हॉस्पिटल यानी MY अस्पातल के आईसीयू में ये बच्चे भर्ती थे. मामला उजागर होते ही डीन ने ड्यूटी पर मौजूग नर्स और नर्सिंग अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया था. साथ ही, HOD और एमवाय अधीक्षक को दिया 'शो कॉज़' नोटिस जारी किया गया. इतना ही नहीं, पेस्ट कंट्रोल करने वाली कंपनी पर भी भारी जुर्माना लगाया गया. इस लापरवाही की तह तक जाने के लिए 5 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है. 

सामने आया चूहों का वीडियो 
एमवाय अस्पताल के पेडियाट्रिक सर्जरी वार्ड एडमिट बच्चों को 1 सितंबर (सोमवार) को चूहों ने काटा था. नवजातों के हाथ-पैर और कंधों पर घाव साफ दिख रहे थे. चूहों का वीडियो मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के उमंग सिंघार ने पोस्ट किया था. उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, "यह सिर्फ लापरवाही नहीं, नरसंहार है. अस्पताल जिंदगी बचाने के लिए बने हैं, लेकिन बीजेपी ने उन्हें मौक का अड्डा बना दिया है."

मानवाधिकार भी सख्त
तीन दिन के मासूम की बेरहमी से हुई मौत मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मासूमों की मौत पर मानवाधिकार भी सख्त है. अब अस्पताल के मैनेजमेंट को 1 महीने के अंदर इस मामले की पूरी रिपोर्ट पेश करनी होगी और जवाब देना होगा.

अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि NICU में और उसके आसपास काफी समय से चूहे दिख रहे थे. हालांकि, इन्हें हटाने के लिए कोई इंतजाम होते नहीं दिखे. यह मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने फौरन पेस्ट कंट्रोल के लिए कदम उठाए.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget