एक्सप्लोरर

MP: खरगोन में मुस्लिम शिक्षक ने तिलक-कलावा पहनने से रोका, फिर मांगनी पड़ी कान पकड़कर माफी

MP News: खरगोन के संदीपनी स्कूल में मुस्लिम अतिथि शिक्षक ने छात्रों को तिलक और कलावा पहनने से रोका तो विवाद बढ़ गया. विरोध के बीच शिक्षक को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी.

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आपने शायद ही कभी सुना होगा. यहां एक शिक्षक को ही सार्वजनिक रुप से माफी मांगना पड़ गया. कक्षा 9वीं के छात्रों को माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहनने से रोकने वाले एक मुस्लिम अतिथि शिक्षक को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है.

दरअसल जिले के बिस्टान के संदीपनी स्कूल में वर्ग 2 के अतिथि शिक्षक शाहरुख पठान ने छात्रों को माथे पर तिलक और हाथ में कलावा पहनने से रोका था. इस हरकत से बच्चों और उनके परिजनों में नाराजगी फैल गई. वहीं कक्षा 9वीं के छात्रों की शिकायत पर स्थानीय सकल हिंदू समाज ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

विरोध और आक्रोश

करीब दर्जनों लोगों ने स्कूल पहुंचकर प्राचार्य बलराम भंवर से मुलाकात की और शिक्षक को हटाने की मांग रखी. गुस्साए लोगों ने कहा कि यह धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है और बच्चों को अपनी परंपराओं से दूर करने की कोशिश है. मौके पर मौजूद अभिभावक और समाज के लोग लगातार "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए विरोध जताते रहे. 

शिक्षक ने मांगी माफी

विवाद बढ़ता देख अतिथि शिक्षक शाहरुख पठान ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक बैठक की और माफी भी मांगी. इसके साथ ही उन्होंने लिखित माफीनामा भी सौंपा, जिसमें अपनी गलती स्वीकार की. लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में शिक्षक को कान पकड़कर खड़े देखा जा सकता है और लोगों में जोर-जोर से नारेबाजी सुनाई दे रही है.

आगे की कार्रवाई

सकल हिंदू समाज ने शिक्षा विभाग और प्राचार्य से मांग की है कि तत्काल प्रभाव से इस शिक्षक को हटाया जाए. फिलहाल प्राचार्य बलराम भंवर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा है कि उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है और नियमों के मुताबिक अगली कार्रवाई होगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget