एक्सप्लोरर

Indore Metro: खत्म हुआ इंतजार, सामने आ गई मेट्रो शुरू होने की तारीख, अंतिम चरण में तैयारी

Indore Metro Update: इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है. महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी है. कलेक्टर ने मेट्रो शुरू होने की तारीख बताई है.

Indore Metro: इंदौर में मेट्रो ट्रेन का संचालन अब एक कदम और करीब हो गया है. मेट्रो प्रोजेक्ट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जनवरी के अंत तक मेट्रो की सेवाएं शुरू हो सकती हैं. प्रशासन, नगर निगम और मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए तैयार हैं.

कलेक्टर आशीष सिंह ने मेट्रो प्रोजेक्ट की स्थिति पर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मेट्रो कॉरपोरेशन की टीम इंदौर में तेजी से काम कर रही है. प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6 किलोमीटर के हिस्से पर मेट्रो ट्रेन का फाइनल ट्रायल रन किया जाएगा.

आशीष सिंह ने बताया कि ट्रायल रन के सफल होने पर मेट्रो के कमर्शियल संचालन की अनुमति दी जाएगी. कमर्शियल संचालन के बाद मेट्रो ट्रेन की सेवाएं मिलेने लगेगी. कलेक्टर ने आगे बताया कि मेट्रो को हरी झंडी दिखाने से पहले महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन और मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी एक साथ मिलकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे.

समीक्षा बैठक के बाद फैसला होगा कि मेट्रो ट्रेन की सुविधाएं जनता के लिए कब और कैसे उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रायल रन के सफल रहने पर जन जनवरी महीने की अंत तक मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है. मेट्रो के शुरू होने से इंदौर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा. लोगों को एक जगह से दूसरी आने जाने में आसानी होगी. इंदौर में ट्रायल 6 किलोमीटर का रहेगा. तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन की क्षमता 900 यात्रियों की रहेगी.

इंदौर में पटरी पर कब दौड़ेगी मेट्रो?

आगे मेट्रो ट्रेन की संख्या को बढ़ाकर 25 तक करने की योजना है. माना जा रहा है कि मेट्रो ट्रेन लगभग सात लाख यात्रियों को सफर कराएगी. शहर में बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को देखते हुए मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट अहम है. ट्रैफिक जाम और वाहनों की अधिकता के कारण आए दिन लोग समय की बर्बादी और परेशानियों का सामना करते हैं. ऐसे में मेट्रो ट्रेन का संचालन सफर को आसान बनाने के साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल होगा. सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी और प्रदूषण की स्थिति भी बेहतर होगी.

इंदौर मेट्रो का पहला चरण प्रायोरिटी कॉरिडोर पर काम कर रहा है. 6 किलोमीटर का कॉरिडोर शहर के प्रमुख इलाकों को जोड़ने वाला होगा. लोग एक जगह से दूसरी जगह सुगमतापूर्वक सफर कर सकेंगे. मेट्रो का सभी निर्माणाधीन कॉरिडोर पर परिचालन शुरू होने के बाद यातायात की समस्या में कमी आएगी. मेट्रो से जुड़ी सुविधा के कारण लोग निजी वाहन छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता देंगे. सड़कों पर ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी. मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों का समय भी बचेगा. मेट्रो ट्रेन का संचालन सकारात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है. इंदौर के विकास में भी एक नया अध्याय जुड़ेगा.   

ये भी पढ़ें-

MP Liquor Ban: एमपी में शराबबंदी के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा, 'यह निर्णय...'

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
CM मोहन यादव की अपील, 'कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं'
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget