एक्सप्लोरर

Indore News: इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में अब नहीं आएगा बिजली बिल! प्रबंधन ने किया ये खास इंतजाम

MP News: दीवाली से पहले खजराना गणेश मंदिर को सोलर ऊर्जा से जगमगाने के लिए मन्दिर प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. इस प्लांट को लगाने में 65 लाख रुपये का खर्च होगा.

Madhya Pradesh News: स्मार्ट सिटी के नाम से जाना जाने वाला शहर इंदौर (Indore) लगातार नवाचार की ओर अपने कदम आगे बढा रहा है. साथ ही बिजली की बढ़ती हुई खपत को कम करने के लिए जहां शहर के कई प्रशासनिक स्थानों पर सोलर एनर्जी प्लांट (Solar power) स्थापित कर बिजली की बचत की जा रही है. वहीं अब देश भर में विख्यात खजराना गणेश मंदिर (Shree Khajrana Ganesh Mandir) और उसका परिसर भी सोलर एनर्जी की दूधिया रोशनी से चकाचौंध नजर आएगा. इसके साथ ही बिजली की खपत को कम करने में कुछ हद तक बिजली कंपनियों को राहत देगा.

प्लांट में 65 लाख का खर्च
दरअसल दीवाली से पहले खजराना गणेश मंदिर को सोलर ऊर्जा से जगमगाने के लिए मन्दिर प्रबंधन और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. सोलर ऊर्जा प्लांट के लिए जरूरी टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है. इसके बाद अब कंपनी जल्द ही मंदिर परिसर में प्लांट लगाने की तैयारी में है. मंदिर परिसर में लगने वाले इस प्लांट में 65 लाख रुपये का खर्च होगा तो वही मंदिर प्रबंध को प्रतिवर्ष लंबे-चौड़े लाखों रुपये के बिजली बिल के भुगतान से निजात मिल सकेगी.

परिसर के इन जगहों पर होगी लाइट
वहीं यदि मंदिर परिसर में होने वाली बिजली खपत के लिए उपयोगी संसाधनों की बात की जाए तो मंदिर परिसर में मंदिर प्रांगण, पार्किंग, भोजन शाला, अस्पताल, पेय जल की व्यवस्था, हजारों पोधौ को पानी देने की प्रकिया है. साथ ही मंदिर परिसर के मार्ग में लगी लाइट और प्रसाद सामग्री की दुकानों को रोशन करने के लिए लगने वाली बिजली के कारण प्रतिवर्ष लाखों रुपये का भुगतान करना होता है. इस सोलर ऊर्जा प्लांट के लगने के बाद जहां मंदिर परिसर पहले की तरह जगमगाएगा तो वहीं मंदिर प्रबंधन को उसके लिए बिजली के बिल का भुगतान भी नहीं करना पड़ेगा.

गौरतलब है कि शहर अपने नाम पर लगातर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता आ रहा है. वहीं देश में विख्यात खजराना गणेश मंदिर में सोलर ऊर्जा प्लांट के लगने के बाद जहां सोलर ऊर्जा की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा. वहीं इंदौर शहर के नाम एक और कीर्तिमान लिख जाएगा. क्योंकि ये मंदिर प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर होगा जहां बिना शासकीय बिजली की खपत के बगैर मंदिर रोशनी से सराबोर होगा.

इसे भी पढ़ें:

Mahakal Temple: हाईटेक हुई महाकाल मंदिर की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों और फेस रिकॉग्निशन से होगी अपराधियों की पहचान

Indore News: मां को पिता के कैद से छुड़ाने मासूम पहुंचा कोर्ट, पुलिस को पड़ी फटकार, FIR दर्ज करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget