एक्सप्लोरर

Indore Suicide: पत्नी से दूर होने पर पति ने किया सुसाइड, मरने से पहले जारी किया वीडियो, पुलिस जांच में जुटी

MP News: इंदौर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा है कि युवक ने चूहा मारने की दवा खाकर जान दी. सुसाइड से पहल युवक ने अपना वीडियो बनाया.

MP Suicide: इंदौर (Indore) में पत्नी वियोग के चलते एक युवक ने सुसाइड कर लिया. जान देने से पहले युवक ने एक वीडियो भी जारी किया, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुट गई है. दरअसल इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. पत्नी की रुसवाई से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है. हालांकि वीडियो को लेकर ये भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या वाकई युवक ने वीडियो अपनी पत्नी के लिए बनाया था या किसी और महिला के लिये. इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है.

मृतक युवक का नाम शैलेंद्र पिता बाबूलाल निवासी मालवीय नगर का बताया जा रहा है. मृतक दो दफा पहले भी सुसाइड करने का असफल प्रयास कर चुका है. प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक युवक की पत्नी लंबे समय से उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही थी. वहीं पति और पत्नी के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चा पिता के पास तो दूसरा अपनी मां के पास रहता है.

चूहा मारने की दवा खाकर दी जान

बेहद हैरान कर देने वाले इस मामले में कथित तौर पर पति-पत्नी का अलगाव प्रमुख कारण माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि शैलेंद्र ने चूहा मारने की दवाई खाकर अपनी जान दे दी. शैलेंद्र ने जब जहर खाया तो परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए एम.वाय. अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस मामले की जानकारी अस्पताल द्वारा विजय नगर पुलिस को दी गई. पुलिस ने मृतक शैलेंद्र के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया. वहीं वीडियो में उसके द्वारा किस महिला का जिक्र किया गया उसकी पड़ताल भी पुलिस कर रही है.

तेजी से बढ़ते शहर में सुसाइड के इस मामले ने ये तो साफ कर दिया है कि मिनी मुंबई का एक तबका गहरे अवसाद में है जो मामूली सी बातों का हल निकालने के बजाय आत्मघाती कदम उठाने के लिये तैयार रहता है. हालांकि इसे लेकर पुलिस भी कई दफा चिंता जता चुकी है और ऐसा कोई कदम उठाने के पहले एक्सपर्ट्स के हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए जा चुके हैं. इसके बावजूद ऐसे मामलों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

विजय नगर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि पुलिस को एम.वाय. अस्पताल से सूचना मिली थी, जिसमें बताया गया था कि कोई व्यक्ति विजय नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसने सुसाइड कर लिया. पुलिस को जांच में पता चला कि मृतक का नाम शैलेंद्र पिता बाबूलाल गुर्जर है और मृतक ने चूहा मार दवा खाकर सुसाइड कर लिया. पुलिस ने बताया कि विवाद का कारण प्रारंभिक तौर पर ये पता चला है कि मृतक की पत्नी मायके में रहने लग गई थी.

दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें से एक बच्चा मृतक के साथ और एक बच्चा उसकी पत्नी के साथ रहता था. इसी बात से परेशान होकर उसने सुसाइड किया था. सुसाइड करने से पहले उसने वीडियो भी बनाया था जिसे पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन में शामिल किया. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है.

MP News: लंपी वायरस के चलते जबलपुर में पशु मेला और हाट पर लगाई गई रोक, आदेश न मानने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- भारत जोड़ो यात्रा की वजह से मोहन भागवत को जाना पड़ा मदरसा-मस्जिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
दतिया उपचुनाव: पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने खरीदा फॉर्म, BJP के प्रत्याशी पर सस्पेंस बरकरार
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
इंदौर-महू डेमू ट्रेन के लोको पायलट पर बड़ा आरोप, समोसे खाने रोज 10 मिनट रोकी जाती है गाड़ी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
राम मंदिर के बाद अब एमपी में मां बगलामुखी में चढ़ावे को लेकर विवाद, कलेक्टर ने बनाई जांच कमेटी
MP News: मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप
मंडला में महिला ने 4 बच्चों को ऑटो रिक्शा में दिया जन्म, चारों की मौत, परिवार ने लगाए आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget