एक्सप्लोरर

इंदौर में करंट की चपेट में आने से झुलसा नाबालिग, CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

Indore News: इंदौर में तेज बारिश के बाद सड़क पर गिरे बिजली के तार को हटाते समय एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया और घायल हो गया. उसकी हालत गंभीर है, इलाज जारी है.

मध्य प्रदेश के इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर बाग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां सड़क पर गिरे बिजली के तार को हटाने की कोशिश में एक नाबालिग करंट की चपेट में आ गया. यह हादसा देर रात तेज बारिश और हवा के चलते बिजली का तार गिरने के कारण हुआ.

दरअसल, चंदन नगर थाना क्षेत्र के अहमद नगर में बारिश के बाद सड़क पर गिरा तार राहगीरों के लिए खतरा बन गया था. इसी दौरान एक नाबालिग ने तार को हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसे जोरदार करंट लग गया और वह घायल हो गया.

CCTV फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. हादसे का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि नाबालिग किस तरह तार के संपर्क में आया और करंट लगते ही जमीन पर गिर पड़ा.

वहीं, घटना को लेकर एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने बताया कि फिलहाल घायल बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है. इस घटना ने एक बार फिर शहर में बिजली और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है.

 बिजली के जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत

नागरिकों ने मांग की है कि बिजली के जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत की जाए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं. यहां लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है.

वहीं, मेंटेनेंस के नाम पर बिजली कंपनी घंटों बिजली सप्लाई बंद कर देती है, लेकिन टूटे हुए केबल और झूलते तारों की मरम्मत नहीं की जाती. इसी लापरवाही के चलते यहां अक्सर हादसे हो जाते हैं. कुछ दिन पहले भी एक बच्चा ड्रेनेज में गिरते-गिरते बचा था

Input By : फिरोज़ खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दलित बस्ती में जीतू पटवारी का मुंह बंद! युवक ने पूछा- कांग्रेस राजा-महाराजाओं की पार्टी है ना? फिर जो हुआ...
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Season Live: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
LIVE: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिरला बोले- 'शांति बनाए रखें'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget