Indore Double Murder Case: महिला की हो चुकी थी पांच शादियां, चरित्र पर था पति को शक, बेटे के साथ उतारा मौत के घाट
Indore Double Murder Case: इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने 12 जनवरी को हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पकड़े गए आरोपी ने अवैध संबंधों में हत्याकांड को अंजाम दिया था.

Indore Double Murder Case: इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने डबल मर्डर का खुलासा कर दिया है. 12 जनवरी को मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आरोपी पति को अकोला से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने अवैध संबंधों में हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस उपायुक्त जोन-3 धर्मेद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेश धाम कॉलोनी में मृतक महिला और उसके बेटे आकाश की हत्या की पूरी गुत्थी सुलझा ली गई है. उन्होंने बताया कि मंगेश, कमलेश का दोस्त है और मंगेश के बयान पर कमलेश की खोजबीन शुरू की गई.
पत्नी और बेटे की हत्या के आरोप में पकड़ा गया पति
आखिरकार काफी प्रयास के बाद कमलेश को इंदौर से 400 किमी दूर अकोला से गिरफ्तार कर लिया गया. भदौरिया ने बताया कि मृतका के चरित्र को लेकर हत्यारा पति संतुष्ट नहीं था क्योंकि मृतका हत्यारे पति कमलेश से शादी के पूर्व ही 5 शादियां रचा चुकी थी और कमलेश से शादी के बावजूद भी पूर्व पति से अवैध संबंध बने हुए थे.
इसी बात से नाराज अकोला निवासी कमलेश ने पहले अपनी पत्नी और फिर बेटे को गैस सिलेंडर से मारा और बाद में धारदार हथियार से मां- बेटे का गला काट दिया. पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम ने जांच कर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.























