एक्सप्लोरर

Indore Doctors Strike: इंदौर में भी जूनियर डॉक्टर्स ने की हड़ताल, नीट पीजी काउंसलिंग में देरी का किया विरोध

Indore News: इंदौर में भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से दखल देने की गुहार लगाई. उन्होंने नीट पीजी काउंसलिंग की तारीख जल्द निर्धारित करने की मांग की.

Indore Doctors Strike: मध्य प्रदेश सहित समूचे देश में जूनियर डॉक्टर्स आज हड़ताल पर रहे. दरअसल, पूरा मामला नीट पीजी ( NEET PG) काउंसलिंग में देरी के विरोध से जुड़ा है. इंदौर में भी जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर केंद्र सरकार और सर्वोच्च न्यायालय से मामले में दखल देने की गुहार लगाई. उन्होंने नीट पीजी काउंसलिंग की तारीख जल्द निर्धारित करने की मांग की ताकि नए डॉक्टर की भर्ती प्रकिया शुरू हो सके. इंदौर में जूडा ने एमवाय अस्पताल की ओपीडी का काम बंद किया और परिसर में जमकर नारेबाजी की. इंदौर सहित समूचे देश में कोरोना काल के दौरान डॉक्टर्स ने फ्रंट लाइन वॉरियर के तौर पर काम किया है.

पीजी काउंसलिंग के परिणाम घोषित नहीं होने से अब तक नए डॉक्टरोंं की भर्ती नहीं की गई है. लिहाजा, डॉक्टर्स के कांधों पर काम का भारी लोड आ रहा है. इसके चलते मानसिक तनाव का शिकार भी होना पड़ रहा है. काउंसलिंग के परिणाम न आने से 35 प्रतिशत डॉक्टर्स की भर्ती नहीं हो पा रही है. जिसके चलते काम का सारा दबाव 65 प्रतिशत डॉक्टर्स पर पड़ रहा है. इसका असर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है. जूडा के प्रवक्ता डॉक्टर राकेश ने बताया कि मेडिकल पीजी परीक्षा के बाद जूनियर डॉक्टर अस्पताल में आते हैं और जनवरी में होनेवाली परीक्षा देरी से सितंबर में हुई और काउंसलिंग का परिणाम आने से पहले ही ओबीसी में 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस में 10 प्रतिशत आरक्षण आया और मामला सुप्रीम कोर्ट तक चला गया.

ये मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है, जिस पर 6 जनवरी को निर्णय आने की बात की जा रही है. ऐसे में जूडा मांग करता है कि मामले को फास्ट ट्रैक के आधार सुनवाई की जाए. उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि फैसला अगर जूडा के पक्ष में नहीं आता है तो मजूबरन डॉक्टर्स को सभी काम बंद करना पड़ेंगे. बता दें कि इंदौर में 350 जूनियर डॉक्टर काम कर रहे हैं जबकि क्षमता के हिसाब से 35 प्रतिशत डॉक्टर्स की कमी है जिसका सीधा बोझ जूनियर डॉक्टरों पर पड़ रहा है. इसी का परिणाम है कि विरोधस्वरूप इंदौर में नारेबाजी और हड़ताल की गई है. 

Farm Laws Repeal Bill 2021: राहुल गांधी बोले- सरकार संसद में बिल पर चर्चा से डरती है, तीनों कृषि कानून किसानों पर हमला था

12 Rajya Sabha MPs Suspended: कांग्रेस, शिवसेना, TMC, CPI और CPM के 12 राज्यसभा सांसद मौजूदा शीतकालीन सत्र से निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget