एक्सप्लोरर

Indore Doctors Strike: इंदौर में चौथे दिन भी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, OPD बंद होने से मरीजों को हुई परेशानी

Indore Doctors Strike News: इंदौर में डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है. आज चौथे दिन डॉक्टरों से हॉस्पिटल में दोपहर 12 से 1 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया.

MP Indore Doctors Strike News: मध्य प्रदेश के इंदौर में डॉक्टरों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी है. कोलाकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के विरोध में 13 अगस्त से यह हड़ताल शुरू हुई थी. इस हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब इस हड़ताल को सपोर्ट करते हुए मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टर्स भी शामिल हो गए हैं.

इनमें कई सीनियर डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य और मेडिकल ऑफिसर भी हैं. इन सभी डॉक्टरों ने आज (16 अगस्त) दोपहर 12 से 1 बजे तक ओपीडी का बहिष्कार किया. बता दें पूरे प्रदेश से लगभग 10,000 डॉक्टर इस हड़ताल में शामिल हुए हैं और इसका नेतृत्व इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) कर रहा है. डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है.

मरीजों को हो रही परेशानी
दरअसल, हड़ताल के दौरान मरीजों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है या निजी अस्पतालों में इलाज के लिए जाना पड़ा रहा है. बता दें कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद डॉक्टर चार दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि वह अपने मरीजों की सेवा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षा की गारंटी दी जानी चाहिए.

इसके अलावा कोलकाता के आरोपी को सख्त सजा दी जानी चाहिए. डॉक्टरों ने सरकार से मांग की है कि वो डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए और दोषी को फांसी की सजा दिलाए. वहीं बीते दो दिनों से भोपाल के एम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जबकि गुरुवार रात 12 बजे से हमीदिया हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है. हमीदिया हॉस्पिटल में करीब 250 जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से हमीदिया प्रबंधन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

यह भी पढ़ें: MP: 'बीजामंडल में मस्जिद नहीं थी, इसे...', ओवैसी के आरोपों पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर का पलटवार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Arrest Live Updates: ED की हिरासत में आजम खान, अखिलेश यादव ने बीजेपी को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
ED की हिरासत में आजम, अखिलेश ने BJP को चेताया, कहा- तब भागते नहीं बनेगा
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
मॉक पार्लियामेंट: जिस कुर्सी पर बैठीं थी मीरा कुमार, वो किसकी थी? पवन खेड़ा ने बताई सच्चाई
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
CM विजय का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले दिया तोहफा
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget