एक्सप्लोरर

इंदौर के खजराना और भंवरकुआं फ्लाईओवर पर जल्द शुरू होगा ट्रैफिक! IDA अध्यक्ष ने दी जानकारी

Indore News: इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक सिंह ने गुरुवार को निर्माणाधीन खजराना और भंवरकुआं फ्लाईओवर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष अध्यक्ष दीपक सिंह ने गुरुवार (8 अगस्त) को निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दोनों फ्लाईओवर के प्रोग्रेस का जायजा लिया. इस मौके पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यालय अधिकारी आरपी अहिरवार मौजूद रहे.

फ्लाईओवर के काम को लेकरअहिरवार ने बताया कि खजराना और भंवरकुआं फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो गया है. खजराना फ्लाईओवर का एक हिस्सा यातायात के लिए तैयार है, लेकिन इसका क्यूरिंग और बिजली का काम अभी बाकी है.उन्होंने कहा कि खजराना और भंवरकुआं फ्लाईओवर का काम 80 से 85 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है.

वहीं अध्यक्ष ने फ्लाईओवर के निचले हिस्से के सुंदरीकरण के संबंध में योजना बनाने के निर्देश भी दिए. दीपक सिंह ने कहा कि भंवरकुआं चौराहे पर शहर से पढ़ने आए स्टूडेंट्स की संख्या अधिक होने से यहां फ्लाईओवर के निचले हिस्से में स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल व्यवस्था की जानी चाहिए. इसमें बीआरटीएस तक रास्ता और अन्य मनोरंजक व्यवस्था प्रमुख है.

ये अधिकारी रहे मौजूद
खजराना फ्लाईओवर के निचले हिस्से में अष्टविनायक गणपति जी से संबंधित स्कल्पचर को करने की संभावना पर विचार करने के निर्देश भी दिए गए. निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री मुंद्रा, कार्यपालन यंत्री केडी भल्ला, प्राधिकरण के आर्किटेक्ट प्रवीण चौरसिया, जितेंद्र कोचर सहित वरिष्ठ अधिकारी, निर्माण एजेंसी के इंजीनियर और पीएमसी कंपनी के वरिष्ठ इंजीनियर मौजूद रहे.

सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश
इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने  लवकुश चौराहे पर मल्टीलेयर फ्लाईओवर (लेवल 2) के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने पर जोर दिया. अहिरवार ने कहा कि यह मल्टीलेयर फ्लाईओवर प्रस्तावित सिंहस्थ के पहले विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान सभी पर्यावरणीय मानकों का पालन करने और यातायात को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने के निर्देश दिए. अहिरवार ने विश्वास जताया कि यह फ्लाईओवर जल्द ही शहरवासियों के लिए यातायात की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ सौगात होगी. उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए अधिकारियों निर्देशित किया.

यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन लिए रास्ते तय, श्रद्धालु यहां देखें रूट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Sonam Wangchuk Health Update: सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
सफदरगंज अस्पताल से सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी, अब कैसी है तबीयत? आया बड़ा अपडेट
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget