एक्सप्लोरर

MP: पाबंदी हटते ही बढ़ने लगा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में इंदौर में मिले 12 नए मरीज

Indore Corona News: इंदौर में एक बार फिर कोरोना कहर बरपाता नजर आ रहा है. पिछले पांच दिनों के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है. संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है.

Indore Corona News: इंदौर में एक बार फिर कोरोना कहर बरपाता नजर आ रहा है. बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. पिछले पांच दिनों के मामलों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है. संक्रमित मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पहले मध्य प्रदेश में इंदौर कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट रह चुका है. इंदौर में 22 नवंबर को 3 मरीज सामने आए थे जबकि एक शख्स की जान कोविड-19 के चलते चली गई थी. पांच दिनों में औसत 7 मरीज प्रतिदिन के हिसाब से 35 संक्रमित मामले उजागर हुए हैं. इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत कोरोना की तीसरी लहर के संकेत के रूप में देखी जा रही है.

बता दें कि वर्तमान में 38 संक्रमित मरीजों का इलाज इंदौर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है. आने वाले समय में कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका है. जिसकी वजह कुछ दिन पहले सीएमएचओ इंदौर डॉ बीएस सैत्या बता चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की माने तो इंदौर सहित समूचे मध्य प्रदेश में कोरोना प्रतिबंधों को हटाने के बाद सभी गतिविधियां खोल दी गई हैं. ऐसे में लोगो की आवाजाही बढ़ी है और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम में लापरवाही बरती गई है.ही लापरवाही के कारण आबादी का एक बड़ा हिस्सा मास्क पहनने से परहेज कर रहा है. सैनेटाइजर सहित साबुन से हाथ साफ करने जैसी जरूरी उपायों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है.  
            
फिलहाल, इंदौर में पिछले 5 दिनों में सामने आए 35 नए मरीजों में 11 आर्मी ऑफिसर शामिल हैं जिनका इलाज कोरोना की चपेट में आने के बाद मिलेट्री हॉस्पिटल महू में जारी है. स्वास्थ्य विभाग की चिंता का एक कारण ये भी है कि कोरोना की चपेट में आये अधिकतर लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं. फिलहाल, इंदौर में कोरोना काल की शुरुआत से लेकर अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 153331 हो गई है. वहीं कोविड से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 1393 तक जा पहुंचा है. इसके अलावा 151900 लोगों ने अब तक कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं.

Farmers Protest: किसानों का संसद कूच का कार्यक्रम टला, राकेश टिकैत बोले- MSP पर हमसे सीधे बात करे सरकार

Farm Laws Repeal: कृषि कानून वापस लेने के ऐलान पर बोले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, इस कानून में थी क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget