एक्सप्लोरर

Indore Land Dispute: पट्टे की जमीन पर खड़ी फसल के लिए चली लाठियां, हमले में घायल दलित की मौत, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

MP News: मायाराम की मौत के बाद अपर कलेक्टर, एसडीएम, एसपी, एडिशनल एसपी, एसडीओपी और तीन थानों के टीआई रात 11 बजे कांकवा गांव पहुंचे और आरोपियों का दो मंजिला घर जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया.

Indore Crime News: इंदौर से सटे देपालपुर के थाना गौतमपुरा क्षेत्र के ग्राम कांकवा की जमीन कों लेकर दलित परिवार और दबंगों के बीच हुए खूनी संघर्ष हो गया. इसमें मुंडलाकलमा के एक दलित की मौत हो गई.इस घटना में आठ लोग घायल हुए हैं.घायलों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है.पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों का दो मंजिला मकान रातों-रात दबंगों का मकान तोड़ दिया.

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक देपालपुर के ग्राम गौतमपुरा की कांकवा की जमीन का कब्जा मिलने के बाद खेत में लगी हुई फसल काटने पहुंचे ग्राम मुंडलाकलमा के पट्‌टाधारी दलित मायाराम का परिवार पहुंचा था. इस दौरान कांकवा के बाबू सिंह राजपूत के परिवार के 12-15 लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया.इस हमले में नौ लोग घायल हो गए.गंभीर रूप से घायल सात लोगों को इंदौर रेफर कर दिया गया. इस खूनी संघर्ष में घायल मुंडला कला के दलित मायाराम की शुक्रवार दोपहर इंदौर में मौत हो गई. 

मायाराम की मौत की सूचना पर से उसके गांव में उसके परिजनों और गांववालों में आक्रोश फैल गया.पुलिस ने इंदौर में शनिवार को मायाराम का पोस्ट मार्टम कराया जाएगा.इस घटना के बाद कांकवा और मुंडला कला में पुलिस बल तैनात किया गया है. गौतमपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है.

प्रशासन ने देर रात की कार्रवाई

मायाराम की मौत के बाद अपर कलेक्टर,एसडीएम,एसपी,एडिशनल एसपी,एसडीओपी और तीन थानों के टीआई रात 11 बजे कांकवा गांव के आरोपी दबंगों के घर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन की सहायता से उनको दो मंजिला मकान तुड़वा दिया. पुलिस ने हमले के दो आरोपियों बाबू सिंह और पवन को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले के सात आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. 

गौरतलब है कि देपालपुर के ग्राम गौतमपुरा के कांकवा गाव की 30 से 40 बीघा जमीन को लेकर 1961 से विवाद चला आ रहा है.दलित परिवार को 2002 में इन जमीनों के पट्‌टे बांटे गए थे. इसके बाद पट्‌टाधारी और कब्जाधारी दबंगों के बीच विवाद हुआ था. मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था.लंबी लड़ाई के बाद अदालत ने पट्‌टेधारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था. न्यायालय के आदेश पर 22 फरवरी 2023 को पट्‌टेधारियों को कब्जा दिलवाया गया था.कब्जा लेते वक्त फसल खड़ी थी.इसी फसल को काटने पट्‌टेधारी फरियादी वहां पहुंचे थे.इसी दौरान जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ.

ये भी पढ़ें: 

Datia News: बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच आखिरी लाइन में बैठे दिग्विजय सिंह, जानें- इसके पीछे की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget