एक्सप्लोरर

Datia News: बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच आखिरी लाइन में बैठे दिग्विजय सिंह, जानें- इसके पीछे की वजह

Madhya Pradesh News: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राज्य की उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था.

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को दतिया प्रवास के दौरान एक अनोखी नजीर पेश की. वे खुद तो मंच पर नहीं बैठे बल्कि स्थानीय पदाधिकारियों को मंच पर जगह दी. वहीं खुद कार्यकर्ताओं के बीच सबसे पीछे वाली लाइन में आम कार्यकर्ता की तरह बैठे नजर आए.

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इन दिनों राज्य की उन सीटों का दौरा कर रहे हैं, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था. इसी क्रम में वे शुक्रवार को दतिया पहुंचे और यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली.

पीताम्बरा सिद्ध शक्तिपीठ में किए दर्शन
दतिया विधानसभा क्षेत्र की बैठक में शामिल होने से पहले वे पीताम्बरा सिद्ध शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने माता की आराधना कर देश की खुशहाली की कामना की. बाद में वे दतिया विधानसभा के कांग्रेस के ब्लॉक, मण्डलम व सेक्टर अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए.

कार्यकर्ताओं के बीच बैठे
उन्होंने मंडलम सेक्टर अध्यक्षों को कहा कि वे बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य करें. उसके बाद वे दतिया विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनूठी मिसाल पेश की, महिला कार्यकर्ताओं व नेत्रियों को मंच पर बैठाया व खुद कार्यकर्ताओं के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे. कार्यकर्ताओं ने मंच पर आकर अपनी बात कही. ज्यादातर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री द्वारा प्रताड़ित किए जाने की व्यथा सुनाई.

'दतिया में कांग्रेस मजबूत'
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दतिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कहा जाता है कि दतिया में कांग्रेस कमजोर है लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिलता. कांग्रेस पार्टी दतिया में मजबूत है. इतने लोगों को हम देख रहे हैं सैकड़ों लोगों को जेल भेजा गया, लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया, उनकी संपत्ति बर्बाद कर दी गई, उन्होंने समझौता नहीं किया और आज वे ²ढ़ता से इस बात को कहने को तैयार हैं कि हम लोग डरते नहीं हैं, लड़ाई लड़ेंगे, जीतेंगे."

ये भी पढ़ें

MP News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सामान की जगह मिलेगा इतने रुपये का चेक, CM शिवराज ने इसलिए लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget