एक्सप्लोरर

MP Weather: नौतपा खत्म होते ही नर्म पड़े गर्मी के तेवर, इंदौर-भोपाल सहित कई शहरों में हुई बारिश

Indore-Bhopal Weather: तपती गर्मी के बाद अब बारिश ने दस्तक दी है. कई जिलों में बारिश के साथ आंधी आने से मौसम बदल गया है. मौसम विभाग ने कई जिलों में हवा और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

MP News: नौतपा खत्म होते ही अब धीरे-धीरे गर्मी के तेवर नरम पड़ते जा रहे हैं. सोमवार को भोपाल-इंदौर, उज्जैन, धार, बैतूल सहित कई जिलों में बारिश हुई. इधर छतरपुर का बिजावर और निवाड़ी का पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा. बिजावर में जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि निवाड़ी में 45.5 रहा. 

मौसम विभाग के अनुसार केरल में मानसून की दस्तक होने के बाद अब तेजी से आगे बढ़ हा है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन, ट्रफ लाइन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से आंधी, बारिश का दौर बन रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के कई शहरों में हवा आंधी के साथ बारिश की संभावना है. 

30 जिलों में चलेंगी हवा आंधी
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 30 जिलों में हवा आंधी का येलो अलर्ट है. प्रदेश के भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, सागर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, छतरपुर, दमोह, पन्ना, मैहर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और अनूपपुर में हवा आंधी बारिश का अनुमान है. 

कल भी ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार कल पांच जून को भी प्रदेश के कई शहरों में हवा आंधी का दौर रहेगा. इस दौरान श्योपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन में हवा आंधी चलेगी.

अगले 3 दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान इस प्रकार है:

4 जून को शहर में बारिश और हवा के लिए येलो अलर्ट है.

5 जून को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दिन में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

6 जून को तापमान में कमी आने की उम्मीद है और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे.

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि केरल में एक दिन पहले पहुंचने के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. राज्य में इसके समय पर पहुंचने का अनुमान है. फिलहाल, चक्रवाती परिसंचरण, ट्रफ लाइन और पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में हवाएं और बारिश का मौसम है.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election Result 2024: शिवराज सिंह चौहान 6 लाख से ज्यादा से वोटों से हासिल की बड़ी जीत, प्रतापभानु शर्मा को मिली पटखनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget