एक्सप्लोरर

MP: वेब डेवलपर ने विदेशी नागरिक को लगाया 1 करोड़ का चूना, बचने के लिए बेचा घर, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

MP Cyber Crime: मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाला एक वेब डेवलपर ऑस्ट्रेलियाई बिजनसमैन के संपर्क में आया और उसने विदेशी नागरिक को सॉफ्टवेयर बनाने का झांसा देकर उस साइबर क्राइम का शिकार बना दिया.

MP Cyber Crime News: साइबर पुलिस की इंदौर (Indore) शाखा ने बुधवार को एक वेब डेवलपर को मोबाइल एप्लीकेशन बनाने के नाम पर एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से 1 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. जालसाज वेब डेवलपर एक फ्रीलांसिंग वेबसाइट के जरिए विदेशी नागरिक के संपर्क में आया था. आरोपी ने एप्पल प्रोडक्ट्स पर चलने के लिए स्पेशल एप्लीकेशन बनाने के बहाने ऑस्ट्रेलियाई नागरिक से 1 करोड़ रुपये लिए थे. आरोपी की पहचान ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी मयंक सलूजा के रूप में हुई है.
 
साइबर सेल ने आरोपी से एक वेबसाइट की होस्टिंग का स्वामित्व भी बरामद किया. एसपी (साइबर सेल) जितेंद्र सिंह ने बताया कि 9 मई 2023 को एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक व्यक्ति ने एप्पल कंपनी के साथ मिलकर उसके लिए प्रोजेक्ट बनाने के बहाने 1.77 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपये) लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने इंदौर के एक शख्स को शिकायत दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया था.
 
साइबर सेल को पीड़ित ने बताई आपबीती
मामले की जांच और आरोपी की पहचान के लिए डीएसपी नरेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी. अधिकारियों ने स्थानीय शिकायतकर्ता के बयान लिए थे. बाद में ऑस्ट्रेलियाई नागरिक का बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया गया. साइबर सेल के अधिकारियों ने उससे लेन-देन का विवरण जुटाया.

पीड़ित ने अधिकारियों को बताया कि उसने आरोपी द्वारा बताए अनुसार किश्तों में पैसे ट्रांसफर किए हैं. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक वेब डेवलपर है और ऑस्ट्रेलिया से शिकायतकर्ता ने एक वेबसाइट के माध्यम से उससे संपर्क किया था. शिकायतकर्ता ने उसे वीडियो कॉलिंग और कॉन्फ्रेंसिंग के लिए एक सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कहा और अपने वेब ब्राउजर की कुछ जानकारी भेजी.

NGO बनाने के लिए मांगे थे पैसे
फिर आरोपी ने उसे बताया कि उसे Apple के वेब ब्राउज़र पर अपना एप्लिकेशन चलाने में कठिनाई हो रही है और iPhone, iPad, MacBook आदि पर चलाने के लिए एक स्पेशल एप्लिकेशन बनाने के लिए टेक्निकल कोड की जरूरत है. बाद में आरोपी ने पीड़ित विदेशी नागरिक से Apple कंपनी का पार्टनर बनने और कंपनी के शेयर खरीदने के बहाने पैसे लिए, लेकिन उसने पीड़ित को शेयर सर्टिफिकेट्स नहीं दिया. उसने आगे यह कहते हुए पैसे मांगे कि उसे इसके लिए एक NGO बनाने की जरूरत है.

आरोपी ने की अग्रिम जमानत लेने की कोशिश
इधर आरोपी को एफआईआर के बारे में जानकारी मिली तो उसने कोर्ट से अग्रिम जमानत लेने की कोशिश की थी, लेकिन कोर्ट द्वारा उसकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी. आरोपी ने अपना पुराना घर भी बेच दिया था, इसलिए साइबर सेल के अधिकारियों को उसे गिरफ्तार करने में थोड़ी परेशानी भी हुई.

अपनी वेबसाइट पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा था पीड़ित
आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि विदेशी नागरिक ने एक वेबसाइट का डोमेन खरीदा था और आरोपी ने उस पर काम करने के बहाने डोमेन लिया था. वेबसाइट की होस्टिंग भी उसने आरोपी को ट्रांसफर कर दी थी. आरोपी शिकायतकर्ता की वेबसाइट पर काम कर रहा था और विदेशी नागरिक अपनी वेबसाइट के कंट्रोल पैनल तक नहीं पहुंच पा रहा था. अधिकारियों ने ईमेल के जरिए एप्पल कंपनी और स्काइप को भी जानकारी भेजी है और मामले की आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें - MP: जबलपुर में सिरफिरे आशिकों का आंतक! तीन दिन में दो नाबालिग लड़कियों की एकतरफा इश्क में हत्या

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget