एक्सप्लोरर

इंदौर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी, सिक्योरिटी कमांडेंट को पहुंचा ई-मेल

Indore Airport Bomb Threat: इंदौर में उस समय हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. जिसको लेकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी अलर्ट पर है.

Indore Airport Bomb Threat: मध्य प्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी भरा मेल मिला है. इस मामले में एरोड्रम पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है. जिसको लेकर अभी पुलिस अधिकारियों द्वारा कोई भी औपचारिक बयान नहीं दिया गया है. पुलिस साइबर सेल की मदद से जांच में जुटी है.

त्योहारों के मौसम में मध्य प्रदेश में लगातार धमकी के मामले सामने आ रहे हैं. राजस्थान के हनुमानगढ़ में पिछले दिनों मिले जैश ए मोहम्मद के पत्र में उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई थी. अब इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई है. 

सिक्योरिटी इंचार्ज को मिला धमकी भरा मेल
सबसे बड़ी बात यह है कि धमकी भरा मेल सिक्योरिटी इंचार्ज के औपचारिक मेल अकाउंट पर आया है. इस मेल में लिखा है "याद रखना हम दुनिया के ताकतवर देशों से अकेले लड़ रहे हैं, आप भी अपनी तैयारी रखें", इस मेल के माध्यम से एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का जिक्र भी किया गया है. पूरे मामले की शिकायत इंदौर के एरोड्रम थाने में पहुंच चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस अभी पूरे मामले में औपचारिक जानकारी देने से बच रही है. पुलिस अधिकारियों कहना है कि साइबर सेल की मदद से उच्च स्तरीय जांच की जा रही है.

एयरपोर्ट की सिक्योरिटी बढ़ाई 
एयरपोर्ट के सिक्योरिटी इंचार्ज को शिकायत धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने नाम ने छापने की शर्त पर बताया कि इंदौर एयरपोर्ट पर आने जाने वाली फ्लाइट और पैसेंजरों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसके अलावा अलग-अलग जांच एजेंसी अभी अपने स्तर पर जांच कर रही है. उल्लेखनीय है कि इंदौर एयरपोर्ट से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है.

यह भी पढ़ें: 'सच और न्याय की लड़ाई में डरना नहीं', युवा कांग्रेस अध्यक्ष पर FIR के बाद बोले जीतू पटवारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget