एक्सप्लोरर

खुशखबरी! त्योहारों में यात्रा होगी आसान, दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Festival Special Train: त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे की ओर से 40 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Railway News: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखकर रेलवे यात्रियों को विशेष सुविधा देने जा रही है. रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान जुटने वाली भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन स्पेशल ट्रेनों में AC, स्लीपर और जनरल कोच रहेंगे. रीवा-रानी कमलापति-रीवा, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति और जबलपुर-दानापुर-जबलपुर के मध्य 40 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है.

ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

  •  02190 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर 2024 से 9 नवबंर 2024 तक हर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे रीवा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन रात 21.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. 
  • 02189 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 अक्टूबर से 9 नवंबर तक हर शनिवार को रात 22.15 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी.
  • इस ट्रेन का ठहराव सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा रहेगा.

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 

  • 01661 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26 अक्टूबर से 12 नवंबर तक हर शनिवार और मंगलवार को दोपहर 14.25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • 01662 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 27 अक्टूबर से 13 नवंबर तक हर रविवार और बुधवार को सुबह 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.40 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी.
  • इस ट्रेन का ठहराव नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा रहेगा.

जबलपुर-दानापुर-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 

  • 01705 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23 अक्टूबर से 15 नवंबर तक हर बुधवार और शुक्रवार को रात 19.35 बजे जबलपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे दानापुर पहुंचेगी.
  • 01706 एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 24 अक्टूबर से 16 नवंबर तक हर गुरुवार और शनिवार को सुबह 11.45 बजे दानापुर से रवाना होगी और अगले दिन मध्य रात 12.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
  • ठहराव सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होगा.
  • रेलवे के अनुसार रेलयात्री आज 30 अगस्त से किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते हैं.

बहरहाल, रेलवे की इस पहले से त्योहारों पर यात्रियों की जुटने वाली भीड़ से राहत मिल पाएगी. 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से आलाकमान खुश! अब MP के इन दिग्गजों को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget