एक्सप्लोरर

MP के एकमात्र निर्दलीय विधायक ने नाराज होकर धारण किया मौन व्रत, BJP ने यूं मनाया

MP News: सैलाना के एकमात्र निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने विधानसभा के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने मौन व्रत रखते हुए धरना दे दिया. उनका आरोप है कि उन्हें विधानसभा में बोलने नहीं दिया जाता है. 

MP Politics: मध्य प्रदेश की विधानसभा के बाहर मौन व्रत रखते हुए निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बुधवार को सरकार के खिलाफ धरना दे दिया. निर्दलीय विधायक का आरोप था कि विधानसभा में उन्हें स्थगन प्रस्ताव बोलने नहीं दिया जा रहा है. जब भी बोलने के लिए खड़े होते हैं, उनका माइक बंद कर दिया जाता है. इस धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के कई विधायक कमलेश्वर डोडियार के पास पहुंचे और उनके मौन व्रत को लेकर समर्थन दिया.

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह तक लिखा कि जब विधायक को ही बोलने नहीं दिया जा रहा है तो फिर आम लोगों की समस्या कैसे सामने आ सकेगी? विधायक कमलेश्वर डोडियार दिन भर सुर्खियों में रहे. इसके बाद सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार के मंत्री विश्वास सारंग में उनसे संपर्क किया. कमलेश्वर डोडियार को विश्वास सारंग विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के पास ले गए, जहां उन्होंने अपना मौन व्रत तोड़ दिया. 

मौन व्रत तोड़कर बोले विधायक कमलेश्वर

निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अपना मौन व्रत तोड़ने के बाद कहा कि उनकी विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात हो गई है. उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उन्हें सदन में बोलने का पूरा मौका दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि जिस डॉक्टर के खिलाफ वह कार्रवाई चाहते हैं उनके खिलाफ सरकार को पत्र भी लिखा जाएगा, ताकि नियम अनुसार कार्रवाई हो सके.

कार्रवाई नहीं होने पर जारी रहेगा आंदोलन 

निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम के चिकित्सक सीपीएस राठौर के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. उनका कहना है कि डॉक्टर ने उन्हें अपमानित करते हुए अभद्र भाषा से संबोधित किया, जिससे समस्त आदिवासी समाज का अपमान हुआ है. वे डॉक्टर के खिलाफ पूर्व में एफआईआर भी दर्ज कर चुके हैं. 

जानिए क्या है पूरा मामला

निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार पिछले दिनों रतलाम के जिला अस्पताल किसी के हाल-चाल जानने के लिए पहुंचे थे. वहां पर उनकी मुलाकात डाक्टर सीपीएस राठौर से हुई.  डॉक्टर राठौर ने उनसे अस्पताल जानने का कारण पूछा. इस दौरान दोनों के बीच तू-तू, मैं-मैं हो गई. डॉक्टर और विधायक की ओर से स्टेशन रोड रतलाम थाने में एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस मामले में विधायक की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. अब विधायक डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: अब चीन के लहसुन को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति, किसानों की नाराजगी का कांग्रेस ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget