एक्सप्लोरर

MP Dengue Cases: मध्य प्रदेश में इस साल अब तक डेंगू के 1595 केस, 79 लाख से अधिक घरों का सर्वे

Bhopal: मध्य प्रदेश के मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार ने कहा कि एडीज इजिप्टी मच्छरों को खत्म करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच की जा रही है.

Bhopal News: मौसम बदलते ही मौसमी बीमारियां जड़ पकड़ने लगी हैं. देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में डेंगू (Dengue) के मरीज सामने आ रहे हैं. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की बात करें तो राज्य में इस साल अब तक कम से कम 1,595 डेंगू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है. हालांकि यह संख्या पिछले साल के इसी समय की डेंगू मरीजों की संख्या से बेहद कम है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

पिछले साल आए थे 10 हजार से अधिक केस

पिछले साल की बात करें तो इसी अवधि में राज्य में 10,102 डेंगू के केस सामने आए थे. मध्य प्रदेश के मलेरिया नियंत्रण अधिकारी डॉ. हिमांशु जायसवार ने कहा कि  मच्छर जनित बीमारी को लेकर इस बार हम पूरी तरह अलर्ट हैं. उन्होंने बताया कि हमने अभी तक 21 हजार लोगों का टेस्ट किया है जिसमें से 1,595 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में डेंगू के लार्वा के लिए 79 लाख से अधिक घरों का सर्वे किया गया. अधिकारी ने बताया कि डेंगू, मलेरिया को जन्म देने वाले एडीज इजिप्टी मच्छरों को खत्म करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तय प्रोटोकॉल के अनुसार हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं.

डेंगू के लार्वा को खत्म करने के लिए किये जा रहे पूरे प्रयास

डॉक्टर हिमांशु जायसवार ने बताया कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार डेंगू, मलेरिया का पता लगाने के लिए किए जाने वाले एलिसा टेस्ट के लिए 64  परीक्षण केंद्र बनाए गए हैं. इसके अलावा हम लोगों में लगातार इस बीमारी को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं और डेंगू के लार्वा को खत्म करने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. एमपी के अलावा देश के  अलग-अलग  राज्यों में डेंगू का कहर जारी है. बिहार के पटना में बुधवार को 172 डेंगू के मरीज पाए गए. कोलकाता इस साल डेंगू से सबसे अधिक  प्रभावित शहरों में से एक है. अक्टूबर के अंत तक कोलकाता में डेंगू के 3,500 केस सामने आए हैं. वहीं  राजधानी दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 1,876 हो गई है.

यह भी पढ़ें:

Jabalpur News: खेल मंत्री यशोधरा सिंधिया ने की बीसीसीआई के फैसले का स्वागत, कहा- महिला समानता को मिलेगा बढ़ावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget