एक्सप्लोरर

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर MP के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- फ्री में कुछ नहीं देती सरकार

MP News: गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि उपचुनाव में बीजेपी अच्छे बहुमत के साथ अपनी जीत हासिल करेगी. उन्होंने सब्यसाची द्वारा बनाए गए विवादित विज्ञापन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

इंदौर मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर इंदौर पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत कर मीडिया से बातचीत की. इस दौरान पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर मंत्री महेन्द्र सिंह के बयान पर कहा कि सरकार फ्री में कुछ नहीं देती. बता दें कि मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने रविवार को बयान दिया था कि अगर जनता की आमदनी बढ़ रही है, तो उसे थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा था कि सरकार नागरिकों को हर चीज मुफ्त में नहीं दे सकती.

इसी बात का समर्थन करते प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने साफ कहा कि फ्री में तो सरकार कुछ भी नही देती है. वहीं, मंत्री सिसोदिया के बयान को लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ द्वारा कहा गया कि ये तो जनता का अपमान है. पूर्व सीएम की प्रतिक्रिया को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि कमलनाथ जब देश का अपमान कर देते हैं तो उनके बयान पर क्या बात करें. उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा सेना, न्यायपालिका, चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हैं.

पेट्रोल-डीजल पर पर वैट को लेकर उन्होंने कहा कि वैट हमने नहीं बढ़ाया है. ये कमलनाथ के द्वारा बढ़ाया गया वैट है, जिन्होंने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि हम पेट्रोल-डीजल के दाम कम करेंगे. इस सवाल का जबाव वो देंगे कि क्यों उन्होंने लिखित में जनता को झूठ परोसा.

वहीं फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा बनाये गए विवादित विज्ञापन को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जो भी साफ्ट हिंदुत्व मानकर वार करता है, हमारी आपत्ति उसी को लेकर है. उन्होंने आगे सवाल उठाया कि सिर्फ एक ही धर्म को टारगेट क्यों कर रहे हैं. आपमें हिम्मत है तो किसी दूसरे धर्म को भी टारगेट करके दिखाओ. साफ्ट हिंदुत्व को मानकर ऐसा किया जायेगा तो ये बर्दाश्त के काबिल नहीं है. हमने डाबर और सब्यसाची को भी कहा है कि ये पहली बार हुआ है इसलिए भूल मानी जा सकती है और पुनरावृत्ति होगी तो अभी हमने चेतावनी दी है. लेकिन अगली बार होगा तो हम चेतावनी नही देंगे बल्कि कार्रवाई करेंगे. पटाखों को लेकर गृहमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संविधान में सभी को अपने अपने त्योहार मनाने की आजादी दी है और बाकि चीजो को ध्यान में रख सभी आराम से अपना त्योहार मनाएं.

उपचुनाव में जीत का किया दावा

साथ ही, नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया कि उपचुनाव में बीजेपी अच्छे बहुमत के साथ अपनी जीत हासिल करेगी. कल यानी 2 नवंबर को मध्य प्रदेश की तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आएंगे.

Akhilesh Jinnah Comment: जिन्ना की तारीफ पर भड़के सीएम योगी, बोले- देश के सामने माफी मांगे अखिलेश यादव

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह
Maryam Nawaz Son Marriage: कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
कंगाल पाकिस्तान का शाही शौक, मरियम नवाज ने बहू के लिए भारत से मंगाया करोड़ों का लहंगा, लोगों ने जमकर सुनाया
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget