एक्सप्लोरर

Holi Special Train: होली पर यात्रियों को तोहफा! जबलपुर-दानापुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Holi 2024: होली पर ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है. जबलपुर से दानापुर के बीच दो-दो ट्रिप के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

Holi Special Train News: होली के त्योहार को लोग परिवारजनों के साथ मनाने के लिए अपने-अपने घर जाते हैं, ऐसे में होली के त्योहार पर ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए इंडियन रेलवे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है. इसी क्रम में जबलपुर से दानापुर के बीच दो-दो ट्रिप के लिए होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल जारी किया गया है.

यह स्पेशल रेलगाड़ी पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर स्टेशन से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होते हुए गंतव्य स्टेशन दानापुर पहुंचेगी.

पश्चिम मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के मुताबिक जबलपुर से दानापुर होली स्पेशल ट्रेन 19 एवं 26 मार्च 2024 को जबलपुर से छूटेगी. इसी तरह दानापुर से जबलपुर होली स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से खुलेगी.

इस गाड़ी में  01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 24 कोच रहेंगे. रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी.

ये रहेगा टाइम टेबल

होली स्पेशल ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर से दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 और 26 मार्च 2024 को जबलपुर से 19:45 बजे प्रस्थान कर सिहोरा रोड 20:23 बजे, कटनी 21:20 बजे, मैहर 22:10 बजे, सतना 22:40 बजे अगले दिन प्रयागराज छिवकी 01:55 बजे और 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01706 दानापुर से जबलपुर स्पेशल ट्रेन 20 एवं 27 मार्च 2024 को दानापुर स्टेशन से 11:45 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी 18:30 बजे, सतना 23:45 बजे, और अगले दिन मैहर 00:23 बजे, कटनी 02:30 बजे, सिहोरा रोड 03:13 बजे और भोर में 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें:

Lok Sabha Election 2024: वैभव गहलोत इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, अशोक गहलोत ने दिया बड़ा संकेत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
जबलपुर: दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 3 की मौत
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
घायलों से मिलने गए सिंधिया के लिए अस्पताल में बिछी ग्रीन कार्पेट! भड़के मंत्री
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बलिदान से गौरवांवित हो रहा देश-प्रदेश
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, शौर्य और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget