एक्सप्लोरर

Guna News: आशियाना टूटने के आक्रोश में 5 महिलाओं ने खाया जहर, जिला अस्पताल कराया गया भर्ती

मध्य प्रदेश के गुना जिले में झोपड़ी तोड़ने गए प्रशासन को देखकर पांच महिलाओं ने जहर खा लिया. इन महिलाओं में दो वाल्मिकी, जबकि तीन आदिवासी समाज की महिलाएं थी.

MP News: मध्य प्रदेश में साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए मुसीबत बने आदिवासियों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन सरकार के इन प्रयासों पर सिस्टम के अधिकारी-कर्मचारी पानी फेर रहे हैं. ताजा मामला गुना जिले का है, जहां अपना आशियाना टूटते देख वाल्मीकि समाज की दो महिलाओं सहित तीन आदिवासी महिलाओं ने जहर खाकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि, गनीमत यह रही कि पांचों महिलाओं को समय रहते जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मामले से आदिवासी और वाल्मीकि समाज में रोष बना हुआ है.

महिलाओं को कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गुना जिले में स्थित बमोरी में सरकारी कॉलेज की जमीन पर कुछ लोग अतिक्रमण कर अपना आशियाना बनाकर रह रहे हैं. अति गरीब यह लोग दलित और आदिवासी समाज से हैं, जो झोपड़ी बनाकर अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं. शनिवार को इस जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अमला पहुंचा. प्रशासन की कार्रवाई देख यहां रहने वाली पांच महिलाओं ने एक साथ जहर खा लिया. इन महिलाओं में दो वाल्मिकी, जबकि तीन आदिवासी समाज की महिलाएं थी. इनके जहर खाते ही हडक़ंप मचा गया. पांचों महिलाओं को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर वरिष्ठ अफसर भी पहुंचे.

सालों से रह कॉलेज की जमीन पर परिवार
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की इस जमीन पर सालों से कई परिवार यहां झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं. कॉलेज की जमीन पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे, नतीजतन निर्धन गरीबों लोगों ने यहां अपना आशियाना बना लिया. हालांकि इस जमीन से अतिक्रमण हटाने के प्रशासन द्वारा पहले भी कई प्रयास किए गए.

Shahdol Crime: 14 साल की स्टूडेंट से प्यार का नाटक कर टीचर ने कई बार किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर उतारा मौत के घाट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget