एक्सप्लोरर

Shahdol Crime: 14 साल की स्टूडेंट से प्यार का नाटक कर टीचर ने कई बार किया रेप, प्रेग्नेंट होने पर उतारा मौत के घाट

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में नाबालिग छात्रा को उसके टीचर ने पहले प्रेम जाल में फंसाया फिर उसके साथ रेप किया. रेप के बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तब टीचर उसकी हत्या कर दी.

MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में गुरु और शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया. जैतपुर थाना इलाके में एक टीचर ने अपनी नाबालिग छात्रा को पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसके साथ कई बार रेप किया. रेप के बाद जब वह गर्भवती हो गई, तो आरोपी टीचर ने छात्रा की हत्या कर दी. हैवानियत पर उतरे टीचर ने साक्ष्य छिपाने की नीयत से छात्रा के शव को कुएं में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है. 

जहरीला फल खिलाकर ले ली जान
शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के दरशिला चौकी के ग्राम खांडा में आरोपी टीचर 29 वर्षीय शिवेन्द्र सिंह कंवर उर्फ गुड्डा रहता है. उसी के पड़ोस में 14 वर्षीय छात्रा रहती थी. जिस स्कूल में छात्रा पढ़ती थी, वहीं आरोपी शिवेन्द्र गेस्ट टीचर था. आरोप है कि शिवेंद्र ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए. कुछ समय बाद नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई. जब उसने आरोपी टीचर से शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया. यह सुनकर लड़की उसपर दबाव बनाने लगी.

छात्रा के दबाव से आरोपी टीचर परेशान हो गया. टीचर शिवेंद्र ने छात्रा को जान से मारने की प्लानिंग बनाई और 13 नवंबर को टीचर ने छात्रा को पड़ोस के एक खेत पर बुलाया. टीचर बायोटेक से बीएससी का छात्र रहा है. ऐसे में उसे पता है कि किस फल को खिलाने से छात्रा के गर्भ से निपटारा मिल जाएगा. टीचर ने छात्रा को जहरीला फल खिलाया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने लड़की के शव को कुएं में फेंक दिया और वहां से फरार हो गया. 

छह दिन बाद खुलासा
इस मामले में छात्रा के परिजन ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. चार दिन बाद छात्रा का शव कुएं से मिला. इस मामले की पड़ताल के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो डीएसपी, छह टीआई के साथ एसआईटी टीम गठित की गई. पुलिस ने छह दिन बाद ही मामले का खुलासा कर दिया और आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया.

 Bharat Jodo Yatra: एमपी पहुंचने वाली है राहुल गांधी की यात्रा, 382 किमी का सफर और 13 जिले, जानें क्या होगा रूट मैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget