एक्सप्लोरर

भोपाल पहुंचा ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ कल होगा अंतिम संस्कार

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का पार्थिव शरीर आज भोपाल पहुंच गया. शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी.

Group Captain Varun Singh: ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पार्थिव शरीर को गुरुवार को भोपाल लाया गया. राज्य के मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल एयरपोर्ट पर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी. हेलिकॉप्टर हादसे में एकमात्र घायल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज के दौरान बुधवार को निधन हो गया. उनका शव भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके पिता भी बहुत बहादूर हैं और पूरा परिवार देश की सेवा में समर्पित है. दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने ट्वीट किया, मां भारती के सपूत, शौर्य के प्रतीक, वीर जवान, श्रद्धेय वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं. उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ किया जायेगा.

सीएम ने आगे कहा, "श्रद्धेय वरुण सिंह जी की स्मृतियों को अक्षुण्ण रखने के लिए उनकी प्रतिमा की स्थापना और संस्था का नामकरण उनके नाम पर किया जायेगा. परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि और परिवार के सदस्य को शासकीय नौकरी दी जायेगी. अमर शहीद के चरणों में नमन्!"

बता दें कि तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार को निधन हो गया.  वरुण सिंह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. 8 दिसंबर को कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर दुर्घटनागस्त हो गया था. हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी सहित कुल 13 लोगों का निधन हो गया था. इसी हादसे में घायल ग्रुप कैप्टन का इलाज चल रहा था. 

इसे भी पढ़ें:

Sehore News : मध्य प्रदेश में फ्लॉप हो रहा जननी एक्सप्रेस, डिलीवरी के लिए हजारों रुपये देने को मजबूर प्रसूताओं के परिजन 

Happy New Year 2022: मध्य प्रदेश के इन शहरों में आप मना सकते हैं न्यू ईयर का शानदार जश्न, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget