एक्सप्लोरर

Cheetah Died: कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत, 4 महीने में 8वें चीते की गई जान

MP News: कूनो नेशनल पार्क से एक और बुरी खबर सामने आई है. यहां एक और चीते की मौत हो गई है. यह चीता शुक्रवार सुबह इनक्लोजर के बाहर मृत पाया गया.

Kuno National Park: अफ्रीका से लाए गए नर चीता सूरज की शुक्रवार को मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में मौत हो गई. वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस साल मार्च से श्योपुर जिले के पार्क में मरने वाले चीतों की संख्या आठ हो गई है. तीन दिन पहले ही पार्क में अफ्रीका से लाए गए नर चीते तेजस की मौत हो गयी थी.

अधिकारी ने बताया कि सूरज को शुक्रवार सुबह एक निगरानी टीम ने पालपुर पूर्वी वन रेंज के मसावनी बीट में पड़ा हुआ पाया. उन्होंने बताया कि जब वे उसके पास गए तो उन्होंने देखा कि कीड़े उसकी गर्दन पर मंडरा रहे थे लेकिन वह फिर उठकर भाग गया.

पीठ और गर्दन पर थे चोट के निशान 

अधिकारी ने बताया कि पशु चिकित्सकों और वन अधिकारियों की एक टीम मौके पर पहुंची और सुबह करीब नौ बजे चीता मृत पाया गया. उन्होंने कहा, 'यह पहली बार है कि मुक्त क्षेत्र में किसी चीते की मौत हुई है.' अधिकारी ने कहा कि उसकी पीठ और गर्दन पर चोट के निशान थे.

वहीं बीते 11 जुलाई को मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में एक और नर चीते की मौत हो गई थी. नर चीता तेजस मॉनिटरिंग टीम को घायल अवस्था में मिला था. इसके बाद उसका इलाज किया गया ता लेकिन उसे बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई. तेजस की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में 4 चीते और 3 शावक बचे थे. 

नर चीता तेजस की मौत के एक दिन बाद उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि वह ‘‘आंतरिक रूप से कमजोर’’ था और मादा चीता के साथ हिंसक लड़ाई के बाद ‘‘सदमे’’ से उबर नहीं पाया. मार्च से अब तक केएनपी में सात चीतों की मौत हो चुकी है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीते का वजन लगभग 43 किलोग्राम था, जो सामान्य नर चीते के वजन से कम है और उसके शरीर के आंतरिक अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे. इसमें कहा गया है कि ऐसी स्थिति में उसके स्वस्थ होने की संभावना काफी कम थी.रिपोर्ट में कहा गया है, 'मौत का प्रथम दृष्टया कारण घातक सदमा है.'

इसे भी पढ़ें: MP DA Hike: चुनावी साल में सीएम शिवराज का बड़ा दांव, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
एमपी के छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget