एक्सप्लोरर

MP DA Hike: चुनावी साल में सीएम शिवराज का बड़ा दांव, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बड़ी बढ़ोतरी का एलान

MP DA Hike: सीएम शिवराज ने कहा कि जनवरी से जून तक का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा. वो सारे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं उनके समान महंगाई भत्तें में समान इजाफा किया जाएगा.

Madhya Pradesh DA Hike: भोपाल. चुनावी साल में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को भी केन्द्र के समान ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम शिवराज ने घोषणा की है कि जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा.

बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुसार 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुडक़र मिलेगा, जो अगस्त से दिया जाएगा. छठवों वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों को भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी. सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतन दिया जाएगा. चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मप्र के सरकारी कर्मचारियों को दी गई यह सौगात काफी अहम मानी जा रही है. 

वीडियो वायरल कर दी सौगात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य के कर्मचारियों को दी गई इस सौगात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये कहते नजर आ रहे हैं कि हमारी सरकार सदैवे से कर्मचारी हितेषी सरकार रही है. कर्मचारियों के हितों में भी हमने अनेकों क्रांतिकारी फैसले किए हैं. पिछले दिनों मैंने घोषणा की थी हम राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देंगे. इसी तारतम्य में हमने फैसला किया है कि केन्द्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से देंगे.

जनवरी माह से जून तक का एरियर हम तीन समान किस्तों में देंगे. वो सारे कर्मचारी जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं उनके समान महंगाई भत्तें में समान इजाफा किया जाएगा. हमें 2014 में यह फैसला किया था कि हम अपने कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी वेतनमान भी देंगे, जिन्होंने 30 वष्ज्र्ञ की सेवा पूर्ण कर ली है. अब हमने यह भी फैसला किया है कि हम अपने कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी देंगे जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं. उन सभी को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा. 

प्रदेश में तीन लाख कर्मचारी
बता दें मध्यप्रदेश में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी है. सरकार द्वारा साल 2021 में कर्मचारियों की जनगणना कराई थी, जिसमें पता चला था कि प्रदेश में 3 लाख 19 हजार 144 कर्मचारी है. चुनावी साल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कर्मचारियों के हित में की गई इस घोषणा के बाद से ही इसका सीधा फायदा आने वाले चुनावों में भाजपा को होता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें: MP Politics: सीएम शिवराज ने पटवारी नियुक्ति पर लगाई रोक, कांग्रेस ने तेज किया हमला, गृहमंत्री ने ऐसे किया बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget