एक्सप्लोरर

MP Politics: 'यह भी कह सकती थी कि लोकसभा की सभी 543 सीट जीतेगी', दिग्विजय सिंह का बीजेपी पर तंज

Digvijaya Singh: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के 'अबकी बार 400 पार' के नारे पर तंज कसा और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी आगे बढ़कर यह भी कह सकती थी कि वह लोकसभा की सभी 543 सीट जीतेगी.

Digvijaya Singh Targets BJP: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को लोकतंत्र और संविधान पर भरोसा नहीं है और इसी कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया है.

दिग्विजय सिंह ने रविवार को राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के नलखेड़ा में अपने चुनाव प्रचार अभियान 'वायदा निभाओ यात्रा' की शुरुआत से पहले संवाददाताओं से यह बात कही. वह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हैं.

उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘‘ये फासीवाद के लक्षण हैं. बीजेपी का लोकतंत्र और संविधान में विश्वास नहीं है. मैं आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करता हूं. यह लोकतंत्र की हत्या है. जनता द्वारा चुने गये व्यक्ति को बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया है. उनका रिमांड भी मिल गया है. मैं न्यायपालिका से प्रार्थना करता हूं कि आप कृपया इसका संज्ञान लें.’’

उन्होंने बीजेपी के 'अबकी बार 400 पार' के नारे पर तंज कसा और कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी आगे बढ़कर यह भी कह सकती थी कि वह लोकसभा की सभी 543 सीट जीतेगी.

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द की गयी चनावी बॉण्ड योजना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) विभाग का इस्तेमाल करके जबरन वसूली का एक माध्यम थी.

राज्यसभा सदस्य ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि ये लोग जांच एजेंसियों द्वारा जेल भेजे जाने से डरते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कांग्रेस पार्टी छोड़कर जा रहे हैं वे वैचारिक स्तर पर कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्ध नहीं थे. वे अकेले जा रहे हैं. जनता उनके साथ नहीं है. ’’

दिग्विजय सिंह ने अपनी पैदल यात्रा शुरू करने से पहले सुसनेर विधानसभा क्षेत्र स्थित मां बगलामुखी के मंदिर नलखेड़ा सिद्ध शक्तिपीठ में प्रार्थना की.

कांग्रेस नेता योगेन्द्र परिहार ने बताया कि यह पदयात्रा अगले आठ दिनों में राजगढ़ लोकसभा सीट के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी.

Lok Sabha Election: राजस्थान में इन लोकसभा सीटों पर बढ़ा 'भितरघात' का डर, जानिए क्या हैं हालात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget