एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: ढोल-मंजीरे की धुन पर पदयात्रा निकाल रहे दिग्विजय सिंह, जानें, राजगढ़ संसदीय चुनाव का इतिहास

MP Lok Sabha Elections: दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का आज चौथा दिन है. उनकी पदयात्रा एक विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करेगी.

Rajgarh Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का आज चौथा दिन है. दिग्विजय सिंह प्रतिदिन विधानसभा क्षेत्रों में 25 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी पदयात्रा के दौरान आगे-आगे समर्थक ढोलक-मंजीरे बजाकर भजन करते चल रहे हैं.

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता भी भजन कर रहे हैं. उनकी इस पदयात्रा को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सराहा भी जा रहा है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिग्विजय सिंह जमीन पर उतरकर चुनाव लड़ रहे हैं, यह देश में अनूठा उदाहरण हैं.

'ये पूरे देश में अनूठा उदाहरण है'
कांग्रेस के ‘राजगढ़ लोकसभा’ नामक ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट की गई, जिसमें लिखा है कि लोकसभा चुनाव में जमीन पर जाकर चुनाव हर कोई नहीं लड़ सकता है, क्योंकि जनता से आंख से आंख मिलाकर उनसे मिलने का साहस उसी नेता में हो सकता है, जो जनता के काम करे. दिग्विजय सिंह जी जिस तरह पदयात्रा करके समर्थन जुटा रहे हैं, ये पूरे देश में अनूठा उदाहरण है, लेकिन जीत का अचूक मंत्र भी है. 

पदयात्रा को दिया नाम ‘वादा निभाओ’
राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 31 मार्च को अपनी पदयात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने इस पदयात्रा को वादा निभाओ नाम दिया है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ संसदीय क्षेत्र में प्रतिदिन 25 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं. बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के लिए राजगढ़ संसदीय सीट परंपरागत सीट है, इस सीट से वे दो बार सांसद रह चुके हैं, जबकि पांच बार उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह चुनाव जीत चुके हैं. अब 33 साल बाद पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह स्वयं इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. 

प्रतिदिन चल रहे 25 किलोमीटर
दिग्विजय सिंह की पदयात्रा का आज चौथा दिन है. उनकी पदयात्रा एक विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 किलोमीटर का क्षेत्र कवर करेगी. हालांकि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह एक विधानसभा में 25 किलोमीटर चल रहे हैं. विधानसभा के बाकी हिस्से में स्थानीय कांग्रेस के नेता पैदल यात्रा कर जनता को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करा रहे हैं. 

दिग्विजय परिवार का गढ़ है राजगढ़ सीट
बता मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट दिग्विजय सिंह परिवार का गढ़ रहा है. इस सीट से दो बार दिग्विजय सिंह सांसद रहे, जबकि पांच बार उनके छोटे भाई लक्ष्मण सिंह सांसद रहे. खास बात यह है कि एक बार लक्ष्मण सिंह इस सीट से बीजेपी के टिकट से भी सांसद रह चुके हैं.

वर्ष 1962 में भानु प्रकाश सिंह स्वतंत्र रूप से सांसद बने, जबकि इसके बाद 1967 में भारतीय जनसंघ से बाबूराव पटेल, 1971 में भारतीय जनता संघ से जगन्नाथ राव जोशी, 1977 में जनता पार्टी भारतीय जनतासंघ से बसंत कुमार पंडित, 1980 में भी बसंत कुमार पंडित, 1980 में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, 1989 में बीजेपी से प्यारेलाल खंडेलवाल, 1991 में कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, 1994 से 2004 (पांच बार) लक्ष्मण सिंह, 2009 में कांग्रेस से नारायण सिंह आमलाबे, 2014 में भाजपा से रोडमल नागर, 2019 में भी भाजपा से रोडमल नागर चुनाव जीते.

ये भी पढ़ें: गुजरात से नशीले पदार्थ की सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मंदसौर से महिला समेत दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget