एक्सप्लोरर

'मध्य प्रदेश के धार्मिक जुलूसों में हथियारों...' हमीदिया अस्पताल में व्यक्ति की मौत पर बोले दिग्विजय सिंह

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि यहां एक व्यक्ति की हमले के चलते मौत हो गई है.

Digvijaya Singh News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने राज्य में निकलने वाले धार्मिक जुलूसों में हथियारों के प्रदर्शन की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताई है, साथ ही सबूतों के साथ मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक से शिकायत करने की बात कही है.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे. यहां एक व्यक्ति की हमले के चलते मौत हो गई है. हमला धार्मिक जुलूस के दौरान किए जाने की बात कही जा रही है.

एक युवक पर चाकू से हमला

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि एक धार्मिक जुलूस निकल रहा था, उसी दौरान ललितपुर से अपनी मौसी के यहां आए एक युवक पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला बोल दिया, ये लोग धार्मिक जुलूस में शामिल थे. इस मामले में एक व्यक्ति की मौत हुई है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

सिंह ने कहा कि राज्य में धार्मिक जुलूसों में हथियार लेकर प्रदर्शन करने का चलन बढ़ा है. इस तरह के मामलों के सबूत के साथ वे पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव से मुलाकात और शिकायत करेंगे.

'जुलूस से हत्या का कोई संबंध नहीं'

वहीं एसीपी राकेश सिंह बघेल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं तुरंत अस्पताल पहुंचा. घायल की मौत अस्पताल में हुई है. जुलूस से हत्या का कोई संबंध नहीं है. फिलहाल इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जुलूस से लौटकर ललितपुर से मौसी के घर आए युवक की हत्या हुई थी.

जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने चाचौड़ा से भाजपा विधायक द्वारा अपने क्षेत्र की स्थिति को लेकर जताई गई चिंता का समर्थन करते हुए कहा कि अच्छा हुआ कि भाजपा की किसी महिला नेता ने सवाल उठाया है. भाजपा के नेताओं के बीच विवाद हो रहा है. जनप्रतिनिधियों का अपमान सरकार कर रही है.

ग्वालियर के उच्च न्यायालय परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाए जाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि हम इस मामले पर राजनीति नहीं कर रहे हैं. सरकार को संवेदनशीलता रखनी चाहिए, सामाजिक घृणा फैलाने का काम भाजपा कर रही है. सवाल है कि जहां पर न्याय का मंदिर है, वहां मूर्ति नहीं लगेगी तो कहां लगेगी.

इसे भी पढ़ें: MP के छतरपुर में महिला और 2 बच्चे किडनैप, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
पत्नी को पुल से फेंका, बची तो फिर किया जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget