एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह पर कांग्रेस का बड़ा एक्शन, जानें क्यों पार्टी से निकाला?

Laxman Singh Expelled: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर टिप्पणी की थी. अब पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है.

Laxman Singh Expelled: मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से 6 सालों के लिए निष्कासित कर दिया है.

कांग्रेस अनुशासन समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने बयान जारी कर कहा, ''कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण तत्काल प्रभाव से छह वर्ष की अवधि के लिए प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है.'' 

राहुल गांधी पर की थी विवादित टिप्पणी

लक्ष्मण सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को एक कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बिजनेसमैन पति रॉबर्ट वाड्रा पर तीखी टिप्पणी की थी. इसके पहले भी कई मौकों पर उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाए थे.

चाचौड़ा से विधायक रहे लक्ष्मण सिंह ने कहा था, ''रॉबर्ट वाड्रा जीजा जी, राहुल जी का...उसने क्या कहा...मुसलमानों को सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देते इसलिए आतंकवादियों ने हमला किया. ये बचपना हमलोग कब तक झेलेंगे. राहुल गांधी सोच समझकर बात करें, वो नेता प्रतिपक्ष हैं.''

उन्होंने कहा था, ''मैं यह सब कैमरे के सामने कह रहा हूं, ताकि किसी को भ्रम न हो. कांग्रेस को बोलने से पहले 10 बार सोचना चाहिए, नहीं तो चुनाव में जनता इसका जवाब देगी.'' साथ ही लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस से जम्मू-कश्मीर में सीएम उमर अब्दुल्ला से गठबंधन तोड़ने की अपील की थी.

लक्ष्मण सिंह को इन्हीं बयानों के बाद 9 मई को नोटिस जारी किया था और उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया. जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं दिखी. अब उन्हें निष्कासित कर दिया गया है.

बीजेपी में रह चुके हैं लक्ष्मण सिंह

वो राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव भी जीते. वो बीजेपी में भी कुछ समय रहे. उन्होंने हालांकि 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर हार मिलने के बाद फिर कांग्रेस में वापसी की. वो जनवरी 2013 में कांग्रेस में शामिल हुए.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा
Exclusive: दतिया में कांग्रेस आगे, नरोत्तम मिश्रा बोले- 1 घंटे में सब कुछ साफ हो जाएगा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
Live: दतिया में 12वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह 12607 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
Embed widget