एक्सप्लोरर

MP News: सागर में बुलडोजर एक्शन को लेकर गोविंद सिंह पर भड़के दिग्विजय सिंह, मंत्री ने कहा- 'बहकावे में न आएं'

Digvijay Singh News: सागर में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण को लेकर 10 मकान तोड़े जाने को लेकर दिग्विजय सिंह और सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत आमने-सामने हो गए हैं.

सागर की सुरखी विधानसभा क्षेत्र में वन विभाग द्वारा अपनी भूमि पर अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर जब बुलडोजर चलाया गया तो पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद सिंह आमने-सामने हो गए. दिग्विजय सिंह ने मंत्री के इशारे पर बुलडोजर चलने का आरोप लगाया, जबकि मंत्री ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के बहकावे में नहीं आने की अपील की है.

सागर जिले की सुर्खी विधानसभा के गांव रैपुरा में वन विभाग ने अहिरवार समाज के 10 मकानों को ढहा दिया. वन विभाग के अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था. 1 साल से मकानों को हटाने की कार्रवाई चल रही थी. इन मकानों को हटाने को लेकर नोटिस भी जारी किया गया था.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लगाए ये आरोप

जबकि वन विभाग की पूरी कार्रवाई को पीड़ित परिवार ने सिरे से नकार दिया. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रैपुरा गांव जाकर पीड़ित परिवारों से जानकारी हासिल की. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवार मंत्री गोविंद सिंह से नहीं डरते थे, इसलिए अतिक्रमण बताकर उनके ऐसे मकानों को तोड़ दिया गया जो प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बनाए गए थे.

दिग्विजय सिंह ने इस घटना को लेकर शिवराज सरकार पर भी निशाना साधते हुए दलित विरोधी बताया. उन्होंने यह भी कहा कि जब भूमि वन विभाग की थी तो इतने साल तक विभाग के अधिकारी कहां गए थे ? उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ कैसे दे दिया गया ? पीड़ित परिवारों ने दिग्विजय सिंह से बातचीत के दौरान कहा कि वे पिछले 50 सालों से इसी स्थान पर रह रहे थे. 

वन विभाग की कार्रवाई मेरी जानकारी में नहीं: मंत्री

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर सफाई देते हुए शिवराज सरकार के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उन्हें अतिक्रमण हटाए जाने की जानकारी नहीं है. जब उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का ट्वीट देखा तो कलेक्टर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी इस विषय में चर्चा की है.

गोविंद सिंह के मुताबिक पीड़ित परिवारों को आवास के लिए शासकीय पट्टा देने और पूरे मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने को भी कहा गया है. गोविंद सिंह ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे कांग्रेस के बहकावे में न आए. 

इसे भी पढ़ें: MP Weather Update: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से मिली राहत, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget