एक्सप्लोरर

MP Weather Update: भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से मिली राहत, जानें अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Madhya Pradesh News: भीषण गर्मी और उमस से परेशानी का सामना कर रहे लोंगों को पिछली रात को हुई बारिश से राहत मिली है. राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था.

Bhopal news: मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) में भीषण गर्मी और उमस से काफी परेशानी का सामना कर रहें लागों को पिछली रात(21जून) को हुई बारिश से राहत मिली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है. ऐसे मौसम में मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश की यह खबर लोगों को काफी सुकुन देने वाली हो सकती है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के केंद्र के निदेशक आर बालासुब्रमण्यम ने कहा, 'मध्य प्रदेश में ऐसा मौसम चक्रवात बिपारजॉय के कारण हो रहा है, जो अब बेहद कमजोर पड़ गया है'. 

मध्य प्रदेश के विभिन्न भागों में पिछली रात को हुई बारिश के चलते गुरुवार को राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान में कमी आई तथा मौसम सुहावना हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वानुमान लगाया है कि गुरुवार को प्रदेश के कई भागों में बिजली चमकने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है. प्रदेश में रात भर हुई बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली.

राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था. आईएमडी के भोपाल केंद्र के ड्यूटी अधिकारी जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि राज्य में अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. आईएमडी द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है.

तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना 

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना एवं निवाड़ी जिलों के अलावा दतिया जिले में कहीं-कहीं पर बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है. उन्होंने कहा कि सागर, दमोह, रायसेन, गुना, शिवपुरी, अशोक नगर और ग्वालियर में गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

साथ ही वेद प्रकाश सिंह  के अनुसार भोपाल, नीमच, मंदसौर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, सतना, कटनी, जबलपुर और मंडला जिलों में गरज के साथ वज्रपात एवं हलकी हवाएं चलने का पूर्वानुमान है. जपी विश्वकर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब तीन से पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, दतिया जिले में पिछले 24 घंटों में (बुधवार को सुबह 8.30 बजे से गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक) 61 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि दमोह में 25.6 मिलीमटर, मंडला में 11.2 मिलीमीटर, सतना में 11 मिलीमीटर, नौगांव में आठ मिलीमीटर, रायसेन में 7.2 मिलीमीटर, खजुराहो में 5.4 मिलीमीटर और ग्वालियर में 3.7 मिलीमीटर बारिश हुई.

ये भी पढ़ें-  MP Politics: दलितों के घर तोड़े जाने को लेकर सीएम शिवराज पर बरसे कमलनाथ, कहा- 'निरंकुश और अत्याचारी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget