एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने एमपी के CM को लिखी चिट्ठी, भाजयुमो नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

Digvijaya Singh News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र के जरिए सीएम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी मयूर दुबे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.

Digvijaya Singh Letter To Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा. कांग्रेस नेता ने अपने पत्र के जरिए सीएम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. दरअसल, बीते दिनों भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी थाना पहुंचे और पुलिसकर्मियों से दुव्यर्वहार किया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था.

एमपी के पूर्व सीएम और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा है कि इस मामले में लाइन अटैच किए गए आदिवासी समाज के निर्दोष और कर्तव्यनिष्ठ सिपाही धनराज बरकड़े को लाइन से हटाकर फिर से कोतवाली थाने में पदस्थ किया जाए, जिससे स्थानीय पुलिस बल का स्वाभिमान एवं गरिमा बनी रहे.

ये है पूरा मामला 

दरअलस, एमपी के सिवनी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी के अनुसार 20 अगस्त को पुलिस ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आयन खान नाम के युवक को हिरासत में लिया था. इसके बाद भाजयुमो नेता मयूर दुबे पुलिस थाना पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाया कि उन्हें आयन खान से मिलने दिया जाए. जिस पर आरक्षक धनराज बरकड़े ने वरिष्ठ अधिकारियों के आने पर ही मिलने की बात कही. 

इसको लेकर मयूर दुबे और धनराज बरकड़े के बीच बहस हो गई. इस घटना के बाद भाजयुमो नेता ने एसपी से शिकायत की, जिसके बाद 21 अगस्त को एसपी ने आरक्षक धनराज बरकड़े को लाइन अटैच कर दिया.

भाजयुमो नेता को जिला बदर करने की मांग 

इस मसले पर विवाद बढ़ने के बाद सिवनी की राजनीति गरमा गई. आदिवासी समाज के लोगों ने एसपी सुनील मेहता को ज्ञापन देकर भाजयुमो नेता मयूर दुबे को जिला बदर करने की मांग की. आदिवासी समाज का आरोप है कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. जबकि बीजेपी नेता को संरक्षण मिल रहा है.

लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन से आलाकमान खुश! अब MP के इन दिग्गजों को मिली महाराष्ट्र की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget