एक्सप्लोरर

'जब इस देश में नाचने वाले, फूहड़ता फैलाने वाले..', विदेशी यात्रा और महंगे चश्मे पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान

Dhirendra Shashtri: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने युगांडा दौरे और निजी जीवन को लेकर दिए बेबाक जवाब. कहा, "विदेश में सनातन को सम्मान, लेकिन भारत में कुछ लोग उनकी मौजूदगी से असहज."

बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक इंटरव्यू में अपने विदेश दौरों और निजी जीवन से जुड़े सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. हाल ही में युगांडा यात्रा से लौटे शास्त्री ने कहा कि वहां की संस्कृति और मानवता अद्भुत है, जबकि भारत में कुछ लोग उनकी मौजूदगी को लेकर आपत्ति जताते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि युगांडा के प्रधानमंत्री ने उन्हें मठ निर्माण के लिए निमंत्रण दिया है, जो अपने आप में खास पहल है.

युगांडा दौरे का अनुभव बताया

धीरेंद्र शास्त्री ने युगांडा दौरे के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वहां प्रकृति हरी-भरी और संस्कृति समृद्ध है, हालांकि आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है. उन्होंने बताया कि वहां शादी में दहेज के रूप में धन नहीं बल्कि गाय दी जाती है, जो भारत में कभी नहीं देखा गया. 

उन्होंने गर्व से कहा कि दूसरे धर्मों को मानने वाले लोग भी सनातन के मठ बनाने के लिए उन्हें बुला रहे हैं. शास्त्री ने यह तंज भी कसा कि जब दुनिया उन्हें सम्मान दे रही है, तब भारत में ही कुछ लोग उनकी मौजूदगी से असहज रहते हैं.

ऑस्ट्रेलिया में चश्मा पहनने को लेकर उठे सवाल

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि भारत में वे साधारण रहते हैं, जबकि विदेश में उन्हें महंगे चश्मे पहने देखा जाता है. इस पर उन्होंने जवाब दिया कि वे हर जगह एक जैसे हैं, और सन्यास धारण करने का अर्थ यह नहीं कि सुविधाओं से दूर रहा जाए. उन्होंने कहा, "हम जो भारत में हैं वहीं हर कहीं हैं.. बस सबकी नजर ऑस्ट्रेलिया में पड़ गई, तो समय कह लीजिए... दूसरी बात हमने सन्यास धारण किया है, तीसरी बात कोई कुछ दे दे.. तो हमने कभी मना नहीं किया लेकिन हां वो गलत न हो.. व्यभिचारी बात न हो.. तो कोई दे दे आंखों की सुरक्षा के लिए तो हमें लगता है बुरा नहीं है.. चौथी बात हमने कभी ये नहीं कहा हो कि हम त्यागी हैं.. हमने कभी नहीं कहा कि हम बाबा हैं हमने कभी नहीं कहा कि हम सन्यासी हैं..  न वैरागी है.. जैसे बाकी सब मनुष्य है हम भी वैसे ही हैं... हां परहेज है कि समाज में दुष्प्रभाव न पहुंचे . .लोगों के भीतर गलत आचरण न पहुंचे.. चश्मा सुरक्षा के लिए लगाते हैं तो लगा लिए... जब इस देश में नाचने वाले करोड़ों का चश्मा लगाते हैं.. फूहड़ता फैलाने वाले अरबों की गाड़ियों में घूम सकते हैं, तो अगर कोई साधु सुरक्षा के लिए चश्मा पहन ले तो इसे अपराध नहीं माना जाना चाहिए."

“हमें फर्क नहीं पड़ता कौन क्या कहता है”

धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने कभी खुद को ‘बाबा’, ‘सन्यासी’ या ‘वैरागी’ नहीं बताया. वे सामान्य मनुष्य की तरह ही हैं, बस इतना ध्यान रखते हैं कि समाज पर कोई गलत प्रभाव न पड़े. उन्होंने कहा कि विवादों और आलोचनाओं से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वे जानते हैं कि उनका आचरण गलत नहीं है. शास्त्री ने कहा कि उन्हें सिर्फ इस बात की चिंता रहती है कि उनके प्रियजनों और सनातन धर्म मानने वालों को ठेस न पहुंचे। बाकी आलोचकों को लेकर उन्होंने तीखे लहजे में कहा, “जिन्हें रतौंधी की बीमारी है, उनसे हमें फर्क नहीं पड़ता.”

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget