एक्सप्लोरर

'8 दिन के अंदर इसे ठीक नहीं किया तो केस कर दूंगा', बेहाल सड़कों से बच्चे भी परेशान, दे दी चेतावनी

MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक छात्र का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बाढ़ से हो रही परेशानी बता रहा है. इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर सर्विस रोड के रखरखाव के अभाव में जलभराव से लोग परेशान हैं.

मध्य प्रदेश के धार जिले के सरदारपुर तहसील में मासूम छात्र का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बच्चों को बाढ़ से होने वाली परेशानी के बारे में बता रहा है. वीडियो में पांचवीं क्लास का बच्चा हर्ष सिंदड़ा कैमरा के सामने अपनी और गांववालों की समस्या बता रहा है. 

बच्चे का यह वीडियो अब चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की जिम्मेदारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. दरअसल, इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे (एनएच-47) के साथ बनाए गए सर्विस रोड का लंबे समय से उचित रखरखाव नहीं किया गया. 

नतीजा यह हुआ कि बरसात के दिनों में सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया है. हालत यह है कि कई स्थानों पर सर्विस रोड तालाब जैसी नजर आती है. इससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है. खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

मिट्टी की वजह से ब्लॉक हुआ नाला
ग्रामीणों का कहना है कि सर्विस रोड पर पानी निकासी के लिए नाला तो बनाया गया था, लेकिन आगे जाकर मिट्टी भर जाने से वह ब्लॉक हो गया. इस वजह से पानी घरों के सामने तक भरने लगा है. लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है और बीमार व्यक्तियों व बच्चों के लिए तो यह और भी गंभीर समस्या बन गई है.

समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सरदारपुर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है और स्थायी समाधान की मांग की है. इसी बीच, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मासूम छात्र ने न केवल जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया बल्कि चेतावनी भी दी है. 

हर्ष ने कहा कि अगर 8 दिन में समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों को नोटिस देंगे और जरूरत पड़ी तो केस भी दर्ज कराएंगे.

इस वीडियो ने प्रशासनिक व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है. यह सिर्फ शिकायत नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि अब ग्रामीण और बच्चे भी अपने अधिकारों की लड़ाई में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. ग्रामीणों के ज्ञापन और वायरल वीडियो के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन लोग अब जल्द से जल्द स्थायी समाधान की उम्मीद कर रहे हैं.

Input By : साबिर खान
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget