एक्सप्लोरर

Dhar Murder: छेड़छाड़ के मामले में गवाही देने कोर्ट जा रही थी युवती, बदमाशों ने गोली मार कर दी हत्या

MP Crime News: धार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप मच गया. बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर युवती की हत्या कर दी. परिजनों ने हत्या का आरोप ब्रह्मा कुंडी निवासी दीपक राठौड़ पर लगाया है.

Dhar Murder Case: धार में बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर युवती की हत्या कर दी. युवती छेड़छाड़ के मामले में गवाही देने जा रही थी. सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. संजय कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय पूजा चौहान को बाइक सवार बदमाश सीतलामाता मंदिर के पास गोली मार कर फरार हो गए. गोली लगने से घायल युवती बेसुध होकर जमीन पर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई. फायरिंग की आवाज से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना धार शहर के वसंत विहार कॉलोनी की है.

धार में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

युवती को जमीन पर पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह और एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार पहुंचे. उन्होंने मृत युवती के शव को भोज चिकित्सालय भिजवाया. घटना की सूचना पर पूजा चौहान के परिजन भी रोते-बिलखते पहुंचे. परिजनों ने ब्रह्मा कुंडी निवासी दीपक राठौड़ पर हत्या का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि दीपक राठौड़ का धार की अदालत में युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला विचाराधीन है. अदालत में आज युवती के बयान दर्ज होने थे.

कोर्ट में गवाही देने जा रही थी युवती

उससे पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी गई. नौगांव थाना प्रभारी युवराज सिंह चौहान का कहना है कि युवती की गोली मारकर अज्ञात व्यक्ति ने हत्या की है. पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा है. आरोपियों की शिनाख्त के लिए आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

प्रत्यक्षदर्शी कुलदीप सिंह तंवर ने बताया कि हम घर के अंदर थे. अचानक तीन राउंड फायर की आवाज आई. घर से बाहर आने पर युवती बेसुध हालत में पड़ी हुई थी. मरने से पहले पांच मिनट तक युवती की सांस चल रही थी.

Dhar: धार में खौफनाक वारदात, निर्दयी मां ने 3 मासूम बेटियों को कुएं में फेंका, तीनों की मौत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget