एक्सप्लोरर

Bhojshala Survey: भोजशाला सर्वे के 80वें दिन बंद कमरे से सफाई में मिले 79 अवशेष, क्या बोला मुस्लिम पक्ष?

ASI Survey of Bhojshala: मध्य प्रदेश के धार में सर्वे के 80वें दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने बंद कमरे को खोला. कमरे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई.

Bhojshala ASI Survey: मध्य प्रदेश के धार (Dhar) में जारी भोजशाला सर्वे का आज 81वां (10 जून) दिन है. कल भोजशाला के बंद कमरे में प्रतिमाओं सहित 79 पुराने अवशेष मिलने का दावा किया गया था. हिंदू पक्ष के दावे पर मुस्लिम पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई थी. मुस्लिम पक्ष का कहना था कि सभी मॉन्यूमेंट्स बाद में रखे गए हैं. उन्होंने कलेक्टर के पंचनामे का भी हवाला दिया.

सर्वे के 80वें दिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने बंद कमरे को खोला. हिन्दू पक्ष के मुताबिक भगवान गणेश, मां वाग्देवी, मां पार्वती, मां महिषासुर मर्दिनी, हनुमान जी, देवी देवताओं की प्रतिमाएं और सनातनी आकृतियां वाले शंख चक्र शिखर सहित करीब 79 अवशेष मिले हैं.

8 बाय 10 फीट के बंद कमरे को दोनों पक्षों की मौजूदगी में खोला गया. कमरे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई. हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने बताया कि एएसआई के अधीन बंद कमरा को खोला गया. फर्श हटाने के बाद मिट्टी हटाई गई. कमरे में सबसे पहले भगवान गणेश, देवी मां पार्वती, महिषासुर मर्दिनी और हनुमान जी की प्रतिमा मिली. कोई प्रतिमा डेढ़ फीट की तो कोई दो से ढाई फीट की है.

भोजशाला सर्वे के 80वें दिन क्या मिला?

वहीं कुल 6 अवशेष भी बरामद हुए हैं. हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि बारिश जल्द आने की संभावना है. इसलिए भोजशाला के आसपास बनाए गए ट्रैक को मिट्टी डालकर भरने का काम भी किया जा रहा है. मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद ने कहा कि सर्वे पूरी तरह से हाईकोर्ट के आदेश पर हो रहा है. मिट्टी हटाने के साथ परिसर में लेवलिंग का काम भी चला है. साफ-सफाई के दौरान बंद कमरे में मिले अवशेषों पर उन्होंने बाद में रखे गए होने की बात कही. आज एएसआई के 15 अधिकारी और 34 मजदूर सर्वे करने भोजशाला सुबह 8 बजे पहुंचे थे.

विधानसभा चुनाव में दिया था '200 पार' का नारा, लोकसभा में हुआ पूरा, हारी हुई सीटें भी जीती BJP

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget