एक्सप्लोरर

MP Crime: देवास में कलयुगी बेटे ने दिव्यांग मां को जिंदा जलाया, तड़प- तड़पकर हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

Dewas Crime News: देवास में मां की डांट से नाराज होकर शराबी बेटे ने उसे जिंदा जला दिया. ये घटना उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले की है. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) जिले में कलयुगी बेटे की करतूत का एक मामला सामने आया है. यहां मां की डांट से नाराज होकर शराबी बेटे ने 70 वर्षीय दिव्यांग मां के ऊपर मक्के की कडप डालकर जिंदा जला दिया. जिससे मां ने तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया. ये घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी बेटे को बुधवार गिरफ्तार किया है, जिसे गुरुवार को जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दरअसल, ये घटना देवास के उदय नगर थाना क्षेत्र के झूलादड के पटेल मोहल्ले  की है. बताया जा रहा है कि यहां मां बीनका बाई और बेटे धन सिंह के बीच मंगलवार देर रात नौ बजे के करीब पारिवारिक समस्या को लेकर कहासुनी हुई थी. इसके बाद मां खाट पर लेटे-लेटे कुछ बड़बड़ा रही थी. उसका 45 वर्षीय बेटा धनसिंह शराब के नशे में था. मां के साथ कहासुनी में उसे गुस्सा आ गया. बेटे ने पहले मां को खाट पर से नीचे पटका फिर और फिर उस पर मक्के की कडप डालकर आग लगा दी.

मां और बेटे के बीच में आए दिन होती रहती थी कहासुनी
मिली जानकारी अनुसार, मृतक बीनका बाई एक पैर से दिव्यांग थीं. बीनका बाई के पति और धनसिंह की पत्नी की मौत हो चुकी है. मृतका आरोपी धन सिंह ओर उसके बेटा-बहू के साथ रहती थीं. घटना वाली रात बेटा-बहू रिश्तेदारी में गए थे. देवास अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि 70 साल की दिव्यांग मां को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. आरोपी मानसिक रूप से अर्ध विक्षिप्त ओर आदतन शराबी है. मां और बेटे के बीच में आए दिन किसी बात को लेकर कहासुनी होती रहती थी.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकाश भूरिया ने बताया कि, मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई. इसके बाद बेटे ने मां के खाट के नीचे पटककर घासफूस रखकर आग लगा दी. घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-MP: दिग्विजय सिंह ने की अरविंद केजरीवाल के भाषण की तारीफ तो CM ने कहा- शुक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget