एक्सप्लोरर

दिल्ली की घटना के बाद इंदौर के कोचिंग संस्थानों पर उठे सवाल, प्रशासन ने उठाया ये कदम

Indore News: दिल्ली में एक कोचिंग सेंटर में बारिश के पानी से डूबने से तीन विद्यार्थियों की मौत के बाद, इंदौर के छात्रों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा की कमी पर चिंता जताई है.

MP News: दिल्ली में भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद विद्यार्थियों ने इंदौर के कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतजामों पर सोमवार को सवाल उठाए जिसकेस बाद प्रशासन ने दल गठित करके कोचिंग संस्थानों की जांच का फैसला किया.

इंदौर में सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के अगुवा आकाश पाठक ने आरोप लगाया कि शहर में संचालित कई कोचिंग संस्थानों में क्षमता से बेहद ज्यादा विद्यार्थियों को बैठाकर पढ़ाया जाता है और वहां सुरक्षा इंतजामों का अभाव है. पाठक के मुताबिक इंदौर में फिलहाल करीब चार लाख विद्यार्थी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं.

अनदेखी करने वाले संस्थानों को तुरंत किया जाना चाहिए सील
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए इंदौर के कोचिंग संस्थानों की जांच की जानी चाहिए और सुरक्षा मापदंडों की अनदेखी करने वाले संस्थानों को तुरंत सील किया जाना चाहिए. हमने इस बारे में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही इंदौर के जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को ज्ञापन भेजा है.’’

खतरों से निपटने के  इंतजामों कीकरेंगे जांच
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया, ‘‘हम इंदौर के कोचिंग संस्थानों की जांच करेंगे. जांच दल में प्रशासन, इंदौर नगर निगम, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है.’’उन्होंने बताया, ‘‘हम नगर निगम के जरिये जानकारी जुटा रहे हैं कि इमारतों के बेसमेंट में कितने कोचिंग संस्थान संचालित किए जा रहे हैं? हम इन संस्थानों में आग, बाढ़ और बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं के खतरों से निपटने के इंतजामों की जांच करेंगे.’’

दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में शनिवार (27 जुलाई) को भारी बारिश के बाद एक कोचिंग सेंटर के ‘बेसमेंट’ में पानी भर जाने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे तीन अभ्यर्थियों की डूबकर मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: MP News: मध्य प्रदेश में बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं पर एक और FIR, अब 'जबरन बाजार बंद' कराने का आरोप
Datia By-Poll: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस नेता जीतू पटवारी की सभा में पहुंचे भाजपा उम्मीदवार, मंच से बोले- BJP को दें आशीर्वाद
Indore News: इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की गुमटी में घुसी, कई वाहनों को भी मारी टक्कर
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget