एक्सप्लोरर

Covid-19 in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के बीच एक्टिव हुई सरकार, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Covid-19 in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामलों में तैजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूरे प्रदेश में दो दिन मॉक ड्रिल कराएगा.

Bhopal News : मध्य प्रदेश सहित देशभर में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिसे लेकर केंद्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार चिंतित है. इस बारे में मध्य प्रदेश शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में 10 और 11 अप्रैल को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं की जांच करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी.

सभी डीएम और सीएमओ को जारी किए गए निर्देश 

इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, जिलों के सिविल सर्जनों और जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किया गया है. इस मॉक ड्रिल के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में उपलब्ध अपने संसाधनों की एवं गुणवत्ता की जांच करने जा रहा है. इसके माध्यम से ग्राम स्तर के कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आयुष डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्स, डॉक्टर, एंबुलेंस, लाइफ सपोर्ट सिस्टम, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिस्टम और दवाओं के प्रबंधन की जांच की जाएगी. इसके जरिए उनकी उपलब्धता और अनुपलब्धता के स्तर की भी जांच हो जाएगी. बीते हफ्ते प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं.

एक दिन में दर्ज हुए 35 नये मामले 

एक दिन में नए पॉजिटिव मामलों की संख्या 35 हो गई है. जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है. किसी भी प्रकार की अनियमितता या कुप्रबंधन ना हो इसीलिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है. इस संबंध में जब एबीपी संवाददाता ने आयुक्त एवं सह सचिव स्वास्थ्य डॉ सुदामा खाड़े से चर्चा की उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में लगातार कोविड के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है.मॉक ड्रिल का उद्देश्य कोविड-19 के प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं का पता लगाना एवं उन्हें तत्काल समाप्त करना है. आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके यही हमारा प्रयास है.

ये भी पढ़ें :-Indore Temple Tragedy: 36 लोगों की मौत के बाद नगर निगम की कार्रवाई, मंदिर के अवैध ढांचों पर चलाया बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget