एक्सप्लोरर

MP Politics: कांग्रेस ने बड़वानी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ को हटाया, अब BJP में हो सकते हैं शामिल

Barwani News: मध्य प्रदेश में लगातार दल-बदल के मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ को हटाए जाने का मामला भी सुर्खियां बटोर रहा है.

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस (Congress) कमेटी ने बड़वानी (Barwani) के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ को पद से हटा दिया है. इसके बाद से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म  है. यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर सकते हैं. हालांकि कांग्रेस उन्हें पद से हटाने के कई कारण गिना रही है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान दल बदल के कई बड़े मामले सामने आ चुके हैं.  

यह सिलसिला लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के पहले भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. मध्य प्रदेश में लगातार दल-बदल के मामले सामने आ रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस के बड़वानी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ को हटाए जाने का मामला भी सुर्खियां बटोर रहा है. मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभारी राजीव सिंह ने एक पत्र जारी करते हुए वीरेंद्र सिंह राठौड़ को हटा दिया है. उन्होंने पत्र में इस बात का भी हवाला दिया है कि कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लगातार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के अवहेलना कर रहे थे. उनकी निष्क्रियता के चलते उन्हें अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari)की अनुशंसा पर हटाया जा रहा है. 

बड़वानी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष को हटाया गया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने एबीपी न्यूज से चर्चा के दौरान कहा कि वीरेंद्र सिंह राठौड़ विधानसभा चुनाव के पहले से ही निष्क्रिय थे. उन्हें बार-बार चेतावनी दी जा रही थी, इसके बावजूद उन्होंने अपनी कार्य शैली नहीं बदली. इसी के चलते अध्यक्ष ने उन्हें हटा दिया है. आमतौर पर यह देखने में आ रहा है कि कांग्रेस से कई नेता बीजेपी में शामिल हो रहे हैं. बड़वानी के जिला अध्यक्ष को लेकर भी इसी चर्चा का बाजार गर्म है.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक विधानसभा चुनाव के परिणाम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं में अभी भी बौखलाहट है. कांग्रेस में किसी को भी बाहर कर देने का पुराना रिवाज है. अभी लोकसभा चुनाव के पहले और भी कई चौंकाने वाले पत्र जारी हो सकते हैं. बीजेपी शुरू से ही सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-Madhya Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले मोहन सरकार का बड़ा फैसला, इन पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget