एक्सप्लोरर

भगवान शंकर पर कांग्रेस विधायक की आपत्तिजनक टिप्पणी से मचा बवाल, हिन्दू संगठनों ने जलाए पुतले

MP News: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के वायरल वीडियो से बवाल खड़ा हो गया है. हिंदू संगठनों द्वारा जगह-जगह पर उनके पुतले फूंके जा रहे हैं. पूर्व सांसद ने उनपर FIR दर्ज करने की मांग की है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की दो सीटों विजयपुर और बुदनी में उपचुनाव होना है. उससे पहले प्रदेश की सियासत कांग्रेस विधायक के वायरल वीडियो से गरमा गई है. दरअसल, वीडियो में विधायक बाबू जंडेल भगवान शंकर को अपशब्द कहते सुनाई दे रहे हैं. जिसपर प्रदेशभर के हिंदू-संगठनों ने विरोध जताया है. वहीं भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर ने पुलिस कमिश्रर को आवेदन देकर विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. 

बता दें कि बीजेपी नेता नरेन्द्र सलूजा ने गुरुवार को अपने एक्स एकाउंट पर विधायक बाबू जंडेल का वीडियो शेयर किया करते हुए लिखा, "ये है कांग्रेस की नशे की दुकान, कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भगवान भोलेनाथ जी का नाम लेकर आपत्तिजनक बात बोलते हुए वीडियो वायरल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एक दिन पूर्व ही आप नशे पर भाषण दे रहे थे. अब देख लो अपनी पार्टी के नेताओ का चरित्र, किस प्रकार नशे में भगवान भोलेनाथ जी का भी अपमान कर रहे है. इन्होंने तो चुनाव परिणाम के बाद अपना मुंह काला करने की बात की थी, लेकिन इस वीडियो के बाद जनता इनका मुंह चुनाव के पूर्व ही काला करेगी."

वायरल वीडियो पर क्या बोले जंडेल?
वहीं इस वायरल वीडियो पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ मेरे भी आराध्य हैं. मैं भगवान भोलेनाथ को पूजता हूं, इस तरह की बात कहना तो दूर, मैं सोच भी नहीं सकता. रामनिवास रावत के लोगों ने मुझे बदनाम करने के लिए वीडियो को काट छांट कर वायरल किया है.

'विधायक पर FIR दर्ज करने की मांग'
वहीं पूर्व सांसद आलोक संजर ने पुलिस कमिश्रर को दी गई शिकायत में कहा कि श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने जानबूझकर सोच समझकर भगवान शंकर और उनके मानने वाले भक्तों और हिंदू धर्म की समस्त मातृशक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. हिंदू-देवी देवताओं के प्रति गंदी भावना रखना, उनके विरुद्ध अपशब्द कहने से हिंदू धर्म को मानने वालों को गहरी ठेस पहुंची है. हिंदू माताएं बहनें जो भगवान शंकर का व्रत, पूजन, जल चढ़ाना, बेल पत्र, पुष्प, पूजा, स्तुति इत्यादि करती है इन सबको जंडेल ने षडयंत्र के तहत अपमानित कर ठेस पहुंचाई है. ताकि माताएं बहनें आक्रोशित हो और कानून व्यवस्था भंग हो.

'विधायक जंडेल का चरित्र निंदनीय'
आलोक संजर ने आगे लिखा कि जंडेल का चरित्र महिलाओं के प्रति पूर्व में भी निंदनीय रहा है. 18 मार्च 2023 को हेलमेट चेकिंग के दौरा मप्र पुलिस की महिला उपनिरीक्षक द्वारा भी एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी कि मुझे बाबू जंडेल द्वारा गाली दी गई है. पूर्व सांसद ने कहा कि बाबू जंडेल द्वारा भगवान शंकर व समस्त मातृशक्ति के विरुद्ध की गई घोर अपमानजनक टिप्पणी और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में  एफआईआर दर्ज की जाए.

यह भी पढ़ें: Orchha: खुशखबरी! ओरछा जल्द ही वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में होगा शामिल, UNESCO ने स्वीकारा डोजियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget