एक्सप्लोरर

MP Politics: स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में पहुंचे कमलनाथ, मिड-डे-मील बनाने वाली महिलाओं के लिए की यह घोषणा

MP News: कमलनाथ ने कहा कि एक करोड़ से अधिक बेरोजगार हैं. सीएम रोजगार-नौकरी देने का वादा करते हैं, जो संविदा कर्मी और अतिथि शिक्षक पहले से काम कर रहे हैं, उन्हीं को रोजगार मिल जाए तो बड़ी बात होगी.

Bhopal News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Ex CM Kamal Nath) ने कहा है कि 18 सालों से मिड-डे-मील ( Mid Dau Meal) बनाने में लगी स्वसहायाता समूहों के महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है. बीजेपी ने इन महिलाओं का अपमान किया है.  कमलनाथ रविवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर स्वसहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

रसोइयों की क्या हैं समस्याएं

इस सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि आप लोगों ने बताया कि मानदेय उचित नहीं मिलता है. सिलेंडर नहीं मिलता है और अन्य समस्याएं हैं. मैं हर चीज के विस्तार में नहीं जाता, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि कांग्रेस सरकार बनने पर आपके साथ हो रहे अन्याय को समाप्त कर दिया जाएगा. आपके साथ न्याय किया जाएगा. मुझे यह जानकर आश्चर्य होता है कि आप इतने साल से यह अपमान और अन्याय किस तरह से सह रहे हैं. कमलनाथ ने कहा कि वो समूह की महिलाओं को रसोइया नहीं समाजसेवक कहेंगे, क्योंकि वो भोजन बनाती हैं और बच्चों की देखभाल करती हैं.इस तरह से आप प्रदेश के भविष्य का निर्माण करती हैं.

बीजेपी सरकार पर लगाए ये आरोप

कमलनाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक करोड़ से अधिक नौजवान बेरोजगार हैं. मुख्यमंत्री रोजगार और नौकरी देने का वादा करते हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि जो संविदा कर्मी और अतिथि शिक्षक पहले से काम कर रहे हैं, आप उन्हीं को रोजगार दे दो, वही बड़ी बात होगी.सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार को काम करने के लिए सिर्फ 15 महीने मिले. इस दौरान उनकी सरकार ने नीति और नियत का परिचय दिया. 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, 1000 गौशाला का निर्माण कराया, 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली थी और भी विकास के कार्य किए. 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरु पूर्णिमा पर दिए अपने संदेश में कहा कि वो तो हनुमान जी को गुरु मानते हैं. जिनका कोई गुरु नहीं है, उनके गुरु हनुमान जी हैं.

ये भी पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले 'लव जिहाद' और 'धर्मांतरण' का मुद्दा गरमाएगा विहिप, बनाया है यह प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget