एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: गोविंद सिंह ने पुलिस कमिश्रर सिस्टम पर उठाए सवाल, बोले- 'सरकार आते ही बंद कर देंगे'

MP News: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि पुलिस कमिश्रर सिस्टम सिर्फ चापलुसों के महिमा मंडन के लिए है. इस सिस्टम के लागू होने के बाद से ही प्रदेश में तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ा है.

Govind Singh On Police Commissioner System: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) और आर्थिक नगरी इंदौर (Indore) में दो साल पहले लागू किए गए पुलिस कमिश्रर सिस्टम पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) ने सवाल उठाए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पुलिस कमिश्रर सिस्टम (Police Commissioner System) के बाद से ही प्रदेश में अपराधों की संख्या में इजाफा हुआ है. कांग्रेस (Congress) की सरकार आते ही पुलिस कमिश्रर सिस्टम को बंद कर दिया जाएगा.

नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि मुरैना (Morena) में छह लोगों की हत्या इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है. क्षेत्र में बीते 15 दिन से चर्चा थी कि समझौता हो गया है, लेकिन कोई घटना हो सकती है. बावजूद पुलिस के खुफिया विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी. नतीजतन छह लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. 

सरकार आते ही बंद करेंगे कमिश्रर सिस्टम-  गोविंद सिंह
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा " पुलिस कमिश्रर सिस्टम सिर्फ चापलुसों के महिमा मंडन के लिए है. इस सिस्टम के लागू होने के बाद से ही प्रदेश में तेजी से अपराधों का ग्राफ बढ़ा है. पुलिस कमिश्रर सिस्टम में अवैध शराब का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है. यह सिस्टम पूरी तरह से फैल है." नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही प्रदेश में पुलिस कमिश्रर सिस्टम बंद कर दिया जाएगा. 

उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्रर सिस्टम सिर्फ चापलूसों के महिमा मंडन के लिए लागू किया गया है. नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह मुरैना में घटित हुई घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सीएम शिवराज सिंह ने इस मामले में गंभीरता नहीं दिखाई.

Bhopal Station New Building: 17 करोड़ रुपये में बनी भोपाल स्टेशन की नई बिल्डिंग, मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget