एक्सप्लोरर

IN PICS: MP की सियासत में नई कहानी लिखेगी ये तस्वीर? या 'फुस्स' हो जाएगा कमलनाथ का 'मास्टर स्ट्रोक'

Kamal Nath Meet Dhirendra Shastri: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सभी विचारों से भले ही कमलनाथ सहमत ना हो मगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता कमलनाथ को उनके पास आखिर खींच ही लाई.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश की सियासत अब धार्मिक स्थलों तक ही नहीं बल्कि साधु-संतों, कथावाचकों के आसपास भी घूमने लग गई है. इसी के चलते मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की. हालांकि अब सवाल यह उठ रहा है कि एमपी की सियासत में यह तस्वीर कुछ नया रंग दिखाएगी या फिर कमलनाथ का मास्टर स्टॉक फुस्स हो जाएगा?

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ मुलाकात की. इस दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक सज्जन सिंह वर्मा भी उनके साथ मौजूद थे. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सभी विचारों से भले ही कमलनाथ सहमत ना हो मगर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की लोकप्रियता कमलनाथ को उनके पास आखिर खींच ही लाई. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वे बागेश्वर धाम के गादीपति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद ले रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस बात को भी स्वीकारा कि बागेश्वर धाम से उन्हें आशीर्वाद मिल गया है. जब कमलनाथ से मीडिया ने पूछा कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना करते हैं तो कमलनाथ ने अपने जवाब में फिर सियासी दांव खेल दिया. उन्होंने कहा कि देश संविधान से चल रहा है. इससे स्पष्ट है कि हिंदू राष्ट्रीय की परिकल्पना में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कमलनाथ के विचारों में मतभेद है. हालांकि सियासत में सामने भले ही कुछ और दिखता हो मगर पर्दे के पीछे की तस्वीर कुछ और ही कहानी कहती है.

इस मुलाकात पर बीजेपी भी हुई हमलावर

बागेश्वर धाम के गादीपति धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मुलाकात को लेकर बीजेपी भी हमलावर हो गई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और राहुल गांधी को हिंदुत्व को लेकर स्पष्ट विचार सामने रखना चाहिए. बीजेपी राहुल गांधी और कमलनाथ पर एक तीर से निशाना लगा रही है. इस पूरे मामले में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को पहले ही बीजेपी के नेताओं का समर्थन मिल चुका है.

साधु-संत और कथावाचकों को लेकर सॉफ्ट कॉर्नर

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक तरफ जहां जनता को साधने के लिए कांग्रेस और बीजेपी अलग-अलग अभियान चला रही है. कांग्रेस हाथ से हाथ मिला रही है तो बीजेपी विकास यात्रा के माध्यम से एक बार फिर सत्ता हासिल करना चाहती है. इसी बीच साधु संत और कथावाचकों को लेकर भी राजनीतिक दलों का सॉफ्ट कॉर्नर साफ दिखाई दे रहा है. गौरतलब है कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सोशल मीडिया पर बड़ा नेटवर्क है. उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है. ऐसे में बीजेपी ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी उनका आशीर्वाद लेकर उनके भक्तों की सहानुभूति लेने में पीछे नहीं रह रही है.

ये भी पढ़ें:- MP Politics: कमलनाथ की 'पोल' खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे CM शिवराज! शब्दों के 'बाण' से ऐसे किया हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget