एक्सप्लोरर

Ujjain: सावन के महीने में हर सोमवार स्कूल बंद रखने के फैसले पर सियासत, आरिफ मसूद बोले- 'देश संविधान से...'

Ujjain News: मध्य प्रदेश सरकार के सावन के महीने में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने के फैसले पर जमकर सियासत हो रही है. इस मामले पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हो गई हैं.

Ujjain News: सावन के महीने में महाकाल की परंपरागत सवारी को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर ने शहर के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में सोमवार को छुट्टी घोषित कर दी है. उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के आदेश के अनुसार 21 जुलाई से 11 अगस्त तक सावन के प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे और उसकी भरपाई के लिए रविवार को स्कूल संचालित होंगे. वहीं इस पर अब राजनीति शुरू हो गई है.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कलेक्टर के इस फैसले को बेतुका और असंवैधानिक बताया है. वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस निर्णय को स्वागत योग्य कहते हुए महाकाल की आस्था से जोड़ा है.

कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस आदेश को बेतुका और असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है. बेतुका आदेश है. जब पहले से परंपरागत जुलूस निकलता आ रहा है तो छुट्टी की क्या आवश्यकता है. एक दिन छुट्टी देकर एक दिन कैंसिल होगा संडे को स्कूल लगेगा. फिर कल दूसरे समाज के लोग दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे फिर क्या होगा. देश संविधान से चलेगा.

'सीएम को खुश करने के लिए लिया फैसला'
उन्होंने आगे कहा कि एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए. यह आदेश बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए निकाला गया है. संविधान से देश चलेगा, न कि एक धर्म के हिसाब से.

ये फैसला स्वागत योग्य- बीजेपी
वहीं बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने इस आदेश का समर्थन करते हुए इसे स्वागत योग्य बताया. उन्होंने कहा कि सावन में महाकाल की पूजा का विशेष महत्व है. महाकाल की सवारी में दुनियाभर से लोग उज्जैन आते हैं. बच्चों को जाम और भीड़ से बचाने के लिए यह फैसला उचित है. स्वागत योग्य फैसला है. इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद देते हैं.

'सोनिया गांधी को खुश करने के लिए दे रहे बयान'
कांग्रेस और आरिफ मस्जिद पर भड़कते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि आरिफ मशहूर महाकाल इस आदेश का विरोध सिर्फ मुसलमानों, सोनिया गांधी और कांग्रेस के दूसरे नेताओं को खुश करने के लिए कर रहे हैं. महाकाल का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget